Chhattisgarh News: CGMSC के सभी टेंडर निरस्त होने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि अभी जांच चल रहा है और जांच के बाद जिस कंपनी की जिम्मेदारी होगी. उस पर कार्यवाही करेंगे. ब्लैक लिस्ट करेंगे. जिन्होंने गड़बड़ी किया उसके ऊपर निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी. उन्होंने बताया कि 100 करोड़ रुपए से ऊपर के कामों के टेंडर निरस्त किए गए हैं.
Chhattisgarh News: सरकारी अस्पताल में इलाज के नाम पर एक डॉक्टर द्वारा मरीज से रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. मामले की मरीज ने अस्पताल प्रबंधन से शिकायत भी की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
Chhattisgarh: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मलेरिया और डायरिया भयावह है. यही वजह है कि हाईकोर्ट ने खुद संज्ञान लिया है. रतनपुर इलाके में एक बैड पर तीन-तीन मरीजों को रखा गया. सभी जिलों में स्थिति खराब है. लेकिन स्वास्थ्य मंत्री फिर भी इंकार कर रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा मलेरिया से 15 लोगों की मौत हुई है, लेकिन डायरिया से मृत्यु किसी की नहीं हुई है.
Chhattisgarh News: आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का चौथा दिन है, वहीं प्रश्नकाल के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई. इस दौरान विधायक धरमलाल कौशिक ने दवा व उपकरण खरीदी में अनियमितता का मुद्दा उठाया, जिसपर स्वास्थ्यमंत्री ने जवाब दिया है.
Chhattisgarh News: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बीजापुर पहुंचे. यहां उन्होंने सबसे पहले जिला चिकित्सालय पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया, मरीजों और उनके परिजनों से बात करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों और स्वास्थ्य महकमे के नुमाइंदों को समझाइश दी.
Chhattisgarh News: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य विभाग में जल्द डॉक्टरों की भर्ती होगी. जिसमें 700 से अधिक डॉक्टरो की भर्ती की जाएगी. इसके तहत 10 दिन के भीतर 500 डॉक्टरो की बॉन्ड पर भर्ती की जाएगी.
Chhattisgarh News: आज सुपेबेड़ा जाने से पहले स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गरियाबंद में क्रिटिकल केयर सेंटर का किया शुभारंभ, दो नेफ्रेलोजिस्ट, 5 डॉक्टर तीन एंबुलेंस की सेवा 24 घंटो मिलेगी. वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भविष्य में अनुसंधान केंद्र भी खोलेंगे.
Chhattisgarh News: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया राठौर ने गौरेला नगर पालिका सीएमओ नारायण साहू को फोन पर कथित गाली-गलौज मामले में श्याम बिहारी जायसवाल ने गौरेला रेस्ट हाउस में प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पीड़ित के द्वारा मामले में किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर संज्ञान लिया जाएगा.
Chhattisgarh News: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज विधानसभा सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल व उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था व मेडिकल कालेजों की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की.
Chhattisgarh News: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के गृह क्षेत्र कोरिया जिले के सोनहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक पंडो जनजाति की महिला का प्रसव हुआ, इसके बाद नवजात की मौत हो गई, लाश को परिजन साथ ले जाकर अंतिम संस्कार करना चाहते थे लेकिन शव वाहन नहीं मिला और न ही दूसरी कोई सहायता. इसकी वजह से शव को बाइक पर एक कपड़े पर लपेटकर ले जाया गया।