भोपाल के सबसे चर्चित ट्विशा शर्मा मर्डर केस एक बड़ा अपडेट सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इस केस में गवाह को समर्थ के दोस्तों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है.
ट्विशा की मौत का मामला राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है. इसके पहले शनिवार को सुप्रीम कोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया था. इसके बाद 25 मई को मामले में सुनवाई हुई थी.
गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत के खिलाफ आज हाई कोर्ट में सुनवाई होनी थी. लेकिन सुनवाई को टाल गई है. अब सुनवाई की अगली तारीख 27 मई मुकर्रर की गई है. गिरिबाला सिंह से मामले में कोर्ट ने जवाब मांगा है.