Yogi Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का जल्द ही कैबिनेट विस्तार होने वाला है. इसमें 6 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है. इसके साथ ही इन बातों पर भी खास ध्यान होगा कि सभी जातिगत समीकरणों का तालमेल बना रहे.
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आरएलडी नेता राजपाल बालियान, ओपी राजभर और चौहान योगी कैबिनेट में मंत्री के तौर पर शामिल होंगे. बीजेपी नेता आकाश सक्सेना और आरएलडी नेता प्रदीप चौधरी सह मंत्री पद की शपथ लेंगे.