Ambikapur News: नेपाल बाढ़ में अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता लापता, मंत्री ने विदेश मंत्रालय से किया संपर्क

Ambikapur News: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद 288 से अधिक भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबर पर छत्तीसगढ़ के पर्यटन व संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने गहरी चिंता व्यक्त की है. लापता भारतीय नागरिकों में अंबिकापुर के वरिष्ठ नेता करताराम गुप्ता की बेटी डॉ. मीना गुप्ता भी शामिल हैं. मंत्री ने बताया कि उन्होंने भी इस मामले में तत्काल विदेश मंत्रालय से संपर्क कर आवश्यक जानकारी साझा करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है.
ambikapur news

ambikapur news

Ambikapur News: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद 288 से अधिक भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबर पर छत्तीसगढ़ के पर्यटन व संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने गहरी चिंता व्यक्त की है. लापता भारतीय नागरिकों में अंबिकापुर के वरिष्ठ नेता करताराम गुप्ता की बेटी डॉ. मीना गुप्ता भी शामिल हैं. डॉ. मीना गुप्ता ब्रिटेन में चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थी. मंत्री राजेश अग्रवाल ने डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस कठिन और चिंताजनक परिस्थिति में उनका परिवार अकेला नहीं है.

मंत्री राजेश अग्रवाल ने क्या कहा ?

उन्होंने बताया कि डॉ. मीना गुप्ता की स्थिति और उनकी सुरक्षित वापसी के संबंध में नेपाल स्थित भारतीय दूतावास तथा संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है. मंत्री ने बताया कि उन्होंने भी इस मामले में तत्काल विदेश मंत्रालय से संपर्क कर आवश्यक जानकारी साझा करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है. मंत्रालय की ओर से उपलब्ध कराई गई ई-मेल आईडी कर्ताराम गुप्ता को उपलब्ध कराई गई है, ताकि डॉ. मीना गुप्ता से संबंधित सभी आवश्यक विवरण विदेश मंत्रालय तक पहुंचाए जा सकें और उनकी तलाश व सुरक्षित वापसी के प्रयासों को आवश्यक मिल जानकारी सके.

भारत के 288 से ज्यादा नागरिक लापता

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद 288 से अधिक भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबर बेहद चिंताजनक और पीड़ादायक है. इनमें अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता जी भी शामिल हैं. उनकी सुरक्षित वापसी के लिए हम लगातार नेपाल स्थित भारतीय दूतावास और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं. मैंने भी तत्काल विदेश मंत्रालय से संपर्क कर आवश्यक जानकारी साझा करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है. उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रत्येक लापता व्यक्ति के परिवार की चिंता और व्याकुलता को समझा जा सकता है. प्रशासनिक व राजनयिक स्तर पर उपलब्ध माध्यमों के जरिए आवश्यक जानकारी साझा कर डॉ. मीना गुप्ता सहित सभी लापता भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं. ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि डॉ. मीना गुप्ता जी सहित बाढ़ में फंसे सभी लोग सकुशल हों और जल्द से जल्द अपने परिवारों के बीच वापस लौटें. हम सभी उनके सुरक्षित लौटने की कामना कर रहे हैं. मंत्री ने आशा व्यक्त की कि राहत व बचाव कार्यों के साथ लापता लोगों की तलाश के प्रयासों में जल्द सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे और डॉ. मीना गुप्ता सहित सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित अपने परिजनों के बीच लौट सकेंगे.

ये भी पढ़ें:अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी STF का बड़ा एक्‍शन, एनकाउंटर में मार गिराए शूटर्स

ज़रूर पढ़ें