भोपाल में कार ड्राइवर की दादागिरी! बाइक सवार पिता-बेटी को मारी टक्कर, दिखाई दबंगई

Bhopal News: भोपाल से कार सवार की दादागिरी का मामला सामने आया है. पहले बाइक सवार पिता-बेटी को टक्कर मारी फिर मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गया. ये पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
Bhopal car hits father and daughter on bike cctv footage

भोपाल: कार चालक ने बाइक सवार पिता-बेटी को मारी टक्कर

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से कार सवार की दादागिरी का मामला सामने आया है. पहले बाइक सवार पिता-बेटी को टक्कर मारी फिर मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गया. ये पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला मिसरोद थाना क्षेत्र का है. फॉर्च्यून सौम्या हेरिटेज कॉलोनी में एक कार सवार ने बाइक से जा रहे पिता-बेटी को टक्कर मार दी. बाइक समेत दोनों गिर गए. इसके बाद पीड़ित ने कार का शीशा खुलवाया. कार सवार ने बाइक के ऊपर से गाड़ी ले जाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं रहा. इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई.

सीसीटीवी में साफ-साफ देखा जा सकता है कि बाइक सवार ने पहले पास से ही एक पत्थर उठाया और कार पर मार दिया. ये कार पर लगकर दूसरी ओर चला गया. इसके बाद दूसरा पत्थर उठाया और कार के पिछले शीशे की ओर फेंक दिया, जिससे शीशा फूट गया. इस पूरी घटना के दौरान कार सवार गाड़ी से नहीं उतरा. इससे उलट कार को तेज गति से भगाकर ले गया.

चश्मदीदों का क्या कहना है?

वहीं, चश्मदीदों का कहना है कि बाइक सवार पिता और बेटी को चोट आई हैं. कार चालक ने मदद के करने के बजाय रौब दिखाया और मौके से फरार हो गया. कार चालक और बाइक सवार के बीच कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया.

ये भी पढ़ें: एमपी में अब छोटे अपराधों पर नहीं होगी जेल, अपराधियों को भुगतनी होगी कम्युनिटी सर्विस, जानें क्या है ये नया निमय

दोनों पक्षों ने शिकायत की

मिसरोद थाने में दोनों पक्षों ने मामला दर्ज कराया है. थाना प्रभारी विमलेश राय का कहना है कि फॉर्च्यून सौम्या हेरिटेज कॉलोनी में शनिवार (19 सितंबर) को बाइक और कार की टक्कर हुई थी. मामले की जांच जारी है. दोनों पक्षों के बयानों के स्थिति साफ हो पाएगी.

ज़रूर पढ़ें