MP By Election: बुधनी-विजयपुर उपचुनाव के लिए मैदान में उतरेंगे केंद्रीय मंत्री, BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

MP News: मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए BJP ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. जानिए किस-किसका नाम इस लिस्ट में शामिल है.
mp by election

BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

MP By Election: मध्य प्रदेश की दो हॉट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस के बाद BJP ने भी अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. बुधनी और विजयपुर उपचुनाव के लिए BJP ने केंद्रीय मंत्रियों को भी जिम्मेदारी सौंपी है. 40 नामों वाली इस लिस्ट में CM मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के अलावा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई सीनियर नेताओं के नाम शामिल हैं.

BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

श्योपुर जिले की विजयपुर और सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 16 नवंबर को वोटिंग होगी. इन दोनों सीट के लिए BJP ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. देखें सभी के नाम-

  1. सीएम डॉ. मोहन यादव
  2. MP BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
  3. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  4. केंद्रीय मंत्री  वीरेंद्र कुमार खटीक
  5. केंद्रीय मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया
  6. डॉ. सत्यनारायण जटिया
  7. शिवप्रकाश
  8. महेन्द्र सिंह
  9. सतीश उपाध्याय
  10. MP के डिप्टी CM जगदीश देवड़ा
  11. MP के डिप्टी CM राजेन्द्र शुक्ला
  12. अजय जामवाल
  13. प्रहलाद पटेल
  14. कैलाश विजयवर्गीय
  15. राकेश सिंह
  16. डॉ. कुंवर विजय शाह
  17. फग्गन सिंह कुलस्ते
  18. डॉ. नरोत्तम मिश्रा
  19. जयभान सिंह पवैया
  20. गोपाल भार्गव
  21. हितानंद
  22. करण सिंह वर्मा
  23. एंदल सिंह कंसाना
  24. प्रद्युम्न सिंह तोमर
  25. राकेश शुक्ला
  26. नारायण सिंह कुशवाहा
  27. निर्मला भूरिया
  28. लाल सिंह आर्य
  29. कष्णा गौर
  30. नरेन्द्र शिवाजी पटेल
  31. भारत सिंह कुशवाहा
  32. शिव मंगल सिंह तोमर
  33. रनवीर सिंह रावत
  34. सुमेर सिंह सोलंकी
  35. रामपाल सिंह
  36. नरेन्द्र बिरथरे
  37. सीताराम आदिवासी
  38. निर्मला बारेला
  39. विजय दुबे
  40. श्रीकांत देव सिंह
mp by election
BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

कांग्रेस ने जारी की थी लिस्ट

एक दिन पहले ही इन दोनों सीटों के लिए कांग्रेस ने अपनी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी.  इस लिस्ट में MP PCC चीफ जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, उमंग सिंघार समेत कुल 40 स्टार प्रचारक के नाम शामिल हैं.

देखें लिस्ट- पटवारी, दिग्गी, कमलनाथ को बुधनी-विजयपुर की जिम्मेदारी, कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

MP उपचुनाव 2024

मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 16 नवंबर को वोटिंग होगी.  विजयपुर सीट पर BJP प्रत्याशी रामनिवास रावत और कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा के बीच मुकाबला है. वहीं, बुधनी सीट पर त्रिकोणीय मामला हो गया है.  यहां BJP ने पूर्व सासंद रमाकांत भार्गव को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व विधायक राजकुमार पटेल को टिकट दिया है. वहीं, कांग्रेस से बागी होकर युवा नेता अर्जुन आर्य सपा की टिकट से चुनावी मैदान में हैं.

ये भी पढ़ें- फिर चली मोहन सरकार की ट्रांसफर एक्सप्रेस, 7 पुलिस अफसरों का तबादला

ज़रूर पढ़ें