Raipur Crime News: टीआई से कहा- हटो नहीं तो गाड़ी चढ़ा दूंगा… TI घायल

Raipur Traffic TI Hit by Car: रायपुर. राजधानी के पुरानीबस्ती थाना क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग के दौरान एक वाहन चालक ने ट्रैफिक पुलिस की टीम के साथ अभद्रता करते हुए निरीक्षक पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की.
raipur-crime-news-driver-tries-to-run-over-traffic-ti-navalkishore-kashyap-during-checking

Raipur Crime News: रायपुर. राजधानी के पुरानीबस्ती थाना क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग के दौरान एक वाहन चालक ने ट्रैफिक पुलिस की टीम के साथ अभद्रता करते हुए निरीक्षक पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की. घटना में यातायात थाना नया बस स्टैंड भाठागांव के निरीक्षक नवल किशोर कश्यप घायल हो गए. आरोपी चालक ने चेकिंग के दौरान रुकने के बजाय पुलिसकर्मियों को गाली दी और जान से मारने की धमकी देते हुए वाहन से स्टॉपर को टक्कर मारकर भागने लगा. इस दौरान टीआई को भी वाहन से टक्कर मारकर चोट पहुंचाई गई. पुलिस ने निरीक्षक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है. (Drunk Driving Check Turns Violent in Raipur, Driver Rams Car into Traffic Inspector)

 पुलिस के मुताबिक, 16 नवंबर की रात करीब 9:45 बजे वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी. निरीक्षक नवल किशोर कश्यप अपनी टीम के साथ कुशालपुर चौक से भाठागांव की ओर आने वाली सर्विस रोड पर वाहनों की जांच कर रहे थे. इसी दौरान टाटा एस वाहन क्रमांक सीजी 04 क्यूसी 0865 को रुकने का इशारा किया गया.

…नहीं तो चढ़ा दूंगा गाड़ी

 वाहन चला रहे आशीष देवांगन ने गाड़ी रोकने के बजाय पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. उसने स्टॉपर को टक्कर मारी और वाहन आगे बढ़ाते हुए पुलिसकर्मियों को धमकी दी कि हट जाओ, नहीं तो गाड़ी चढ़ा दूंगा. इसके बाद वह मौके से भागने लगा.

निरीक्षक कश्यप वाहन को रोकने के लिए उसके पीछे दौड़े, लेकिन चालक ने उन्हें चोट पहुंचाने के इरादे से वाहन को लहराते हुए चलाया और टक्कर मार दी. घटना में निरीक्षक के बाएं टखने, घुटने, जांघ और पीठ में चोटें आईं. उनका भाठागांव स्थित दीवान मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में उपचार कराया गया.

 बाद में पूछताछ और जानकारी जुटाने पर वाहन चालक की पहचान आशीष देवांगन के रूप में हुई. वह पुराना चंगोराभाठा स्थित महादेव तालाब के पास का निवासी बताया गया है. निरीक्षक की शिकायत पर पुरानीबस्ती पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, चोट पहुंचाने और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें

sonu nigam