रीवा में 10 साल बाद प्रकृति का रौद्र रूप: 24 घंटे की भारी बारिश से डूबे 150 से ज्यादा गांव, राहत शिविरों में पहुंचे 2200 लोग

रीवा संभाग के अलग-अलग शहरों में बीते 2 दिनों से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. शहर की सड़कें, बाजार, घर, सरकारी दफ्तर सब जलमग्न हो चुके हैं.
Rewa Flood News

रीवा में बाढ़

रीवा संभाग के अलग-अलग शहरों में बीते 2 दिनों से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. रीवा जिले में सवा सात इंच से अधिक (187 मिमी) बारिश दर्ज किए जाने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि एक दशक पहले ऐसी विनाशकारी बारिश हुई है. अब 10 साल बाद इतिहास ने खुद को दोहराया है. शहर की सड़कें, बाजार, घर, सरकारी दफ्तर सब जलमग्न हो चुके हैं.

लगातार जारी है बारिश

लगातार जारी बारिश के कारण तमाम प्रमुख नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे न केवल ग्रामीण अंचलों में बल्कि शहरी बस्तियों में भी गंभीर जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है. जिले में इस मानसून सत्र का कुल बारिश का आंकड़ा 426.8 मिमी तक पहुंच गया है.तेज जल आवक को देखते हुए बाणसागर को छोड़कर क्षेत्र के लगभग सभी छोटे-बड़े जलाशय लबालब भर चुके हैं. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बीहर नदी के सभी 18 गेट खोल दिए गए हैं.

खबर बढ़ाई जा रही है….

ज़रूर पढ़ें