Aadhaar App New Feature: आधार ऐप में बड़ा अपडेट! अब बिना इंटरनेट के भी शेयर कर सकेंगे अपनी पहचान, जानें नया फीचर

Aadhaar App Without Internet: अक्सर देखा जाता है कि कई इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या रहती है. ऐसे में ऑनलाइन आधार सेवाओं का इस्तेमाल करने में परेशानी आ सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए आधार ऐप में ऑफलाइन पहचान शेयर करने जैसी सुविधा को शामिल किया गया है.
AADHAAR

आधार ऐप में नया फीचर ऐड हुआ

Aadhaar App Without Internet: आज के समय में आधार कार्ड हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है. स्कूल-कॉलेज में एडमिशन से लेकर बैंकिंग और कई सरकारी सेवाओं तक आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. यह देश में सबसे महत्वपूर्ण पहचान पत्रों में से एक बन गया है. अक्सर देखा जाता है कि कई इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या रहती है. ऐसे में ऑनलाइन आधार सेवाओं का इस्तेमाल करने में परेशानी आ सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए आधार ऐप में ऑफलाइन पहचान शेयर करने जैसी सुविधा को शामिल किया गया है. ऐसे में आइए जनते हैं नए फीचर के बारे में.

बिना इंटरनेट के शेयर कर सकेंगे पहचान

  • आधार ऐप के नए फीचर की मदद से यूजर जरूरत के समय अपनी पहचान से जुड़ी जानकारी ऑ फलाइन मोड में भी शेयर कर सकेंगे.
  • अगर आप किसी होटल, बैंक, ऑफिस या अन्य जरूरी स्थान पर गए हैं और वहां इंटरनेट ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो आधार से जुड़ी डिजिटल पहचान का इस्तेमाल करना आसान हो सकता है.
  • इस सुविधा के बाद पहचान प्रमाण के लिए हर जगह आधार कार्ड की फोटो कॉपी या प्रिंट रखने की जरूरत कम हो सकती है.

ऑफलाइन मोड में भी सुरक्षित रहेगी जानकारी

  • आधार ऐप में नागरिकों की निजी जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा उपायों का इस्तेमाल किया जाता है. नए फीचर के जरिए यूजर इंटरनेट उपलब्ध न होने की स्थिति में भी डिजिटल पहचान से जुड़ी जानकारी शेयर कर पाएंगे.
  • यह सुविधा खासतौर पर उन क्षेत्रों में उपयोगी हो सकती है, जहां नेटवर्क की समस्या रहती है, जैसे दूरदराज के ग्रामीण, पहाड़ी या जंगल वाले इलाके.
  • UIDAI के अनुसार, ऐसी सुविधाओं का उद्देश्य पहचान सत्यापन की प्रक्रिया को अधिक आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है.

ये भी पढ़ें-Paytm का नया Split Bills फीचर लॉन्च, अब दोस्तों के साथ खर्च बांटना हुआ आसान, जानें कैसे करता है काम

e-KYC कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/offline-ekyc पर जाएं.
  • अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या VID (Virtual ID) दर्ज करें.
  • कैप्चा कोड भरने के बाद OTP प्राप्त करें.
  • OTP दर्ज करने के बाद एक Share Code (पासवर्ड) बनाएं.
  • इसके बाद e-KYC डाउनलोड करने का विकल्प दिखाई देगा. उस पर क्लिक करके अपनी e-KYC फाइल प्राप्त कर सकते हैं.
  • इस तरह आधार से जुड़ी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल अधिक आसान और सुविधाजनक बनाया जा रहा है.

ज़रूर पढ़ें