आधार कार्ड वालों को मिलेगा 1 तोला सोना? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

Aadhaar Card Gold Viral Video: वायरल वीडियो की सच्चाई सामने लाने के लिए सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी PIB Fact Check ने इसकी जांच की.
Aadhaar Card Gold Claim

क्या आधार कार्ड वालों को मिलेगा सोना

Aadhaar Card Gold Viral Video: सोशल मीडिया पर सरकार की योजनाओं से जुड़े कई दावे वायरल होते रहते हैं. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का फर्जी वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि आधार कार्ड रखने वाले लोगों को सरकार की ओर से 1 तोला सोना फ्री दिया जाएगा.

वायरल वीडियो में क्या कहा गया?

वायरल वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी के जरिए एक कथित सरकारी योजना की जानकारी दी जा रही है. इसमें दावा है कि जिन लोगों के पास आधार कार्ड है, उन्हें सरकार 1 तोला सोना देगी. इस वीडियो को देखकर कई लोग इसे सरकारी योजना मान रहे थे.

PIB फैक्ट चेक ने खोली पोल

वायरल वीडियो की सच्चाई सामने लाने के लिए सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी PIB Fact Check ने इसकी जांच की.

एजेंसी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए इसे साफ तौर पर ‘FAKE’ बताया है.

आधार कार्ड पर सोना देने का दावा फर्जी

PIB Fact Check के अनुसार, ‘indiamobileyojna’ नाम के इंस्टाग्राम पेज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डिजिटल तरीके से बदला हुआ वीडियो शेयर किया गया है. इसमें सभी आधार कार्ड धारकों को फ्री में 1 तोला सोना देने का दावा किया गया है. एजेंसी ने साफ किया कि केंद्र सरकार या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें-Census 2027: जनगणना में गलत जानकारी दी या जवाब छिपाया तो होगी जेल! जानें क्या है कानून

डीपफेक वीडियो से रहें सावधान

सरकार की तरफ से लोगों को ऐसे डीपफेक और एडिट किए गए वीडियो से सावधान रहने की सलाह दी गई है. सोशल मीडिया पर दिखने वाले हर सरकारी योजना से जुड़े दावे पर तुरंत भरोसा नहीं करना चाहिए.किसी भी सरकारी योजना की जानकारी लेने के लिए केवल सरकार की आधिकारिक वेबसाइट और विश्वसनीय सरकारी स्रोतों पर ही भरोसा करें. मुफ्त सोना या पैसे देने जैसे लुभावने दावों के झांसे में आने से बचें.

ज़रूर पढ़ें