Bank Holiday: अगस्त के बचे 14 दिनों में से 7 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले देख लें ये लिस्ट
bank news
Bank Holiday: अगस्त 2026 अब खत्म होने की ओर बढ़ रहा है. अभी महीने को खत्म होने में 14 दिन बचे हैं. बता दें कि, बचे हुए 14 दिनों में से 7 दिन देश के कई दिस्सों के बैंक बंद रहेंगे और 7 दिन ही बैंक खुले रहेंगे. तो अगर आपको कैश निकालने या दूसरे ज़रूरी कामों के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI), HDFC बैंक, ICICI बैंक या किसी दूसरे बैंक की ब्रांच जाना है, तो पहले से ही चेक करलें.
कब खुले और किस दिन बंद रहेंगे बैंक्स?
आने वाले हफ्ते में देश के ज्यादातर हिस्सों में बैंक 17 अगस्त (सोमवार), 18 अगस्त (मंगलवार), 20 अगस्त (गुरुवार) और 21 अगस्त (शुक्रवार) को सामान्य रूप से काम करेंगे.
- 19 अगस्त (बुधवार): महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती के कारण केवल अगरतला में बैंक बंद रहेंगे.
- 22 अगस्त (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
- 23 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी के कारण देश भर में बैंक बंद रहेंगे.
17 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक छुट्टियों की पूरी सूची
बता दें, 19 अगस्त 2026 को बुधवार के दिन महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती के कारण केवल अगरतला में बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 22 अगस्त 2026 को शनिवार है और यह महीने का चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. 23 अगस्त 2026 को रविवार है और साप्ताहिक छुट्टी के चलते देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे.
25 अगस्त 2026 को मंगलवार के दिन ईद-ए-मिलाद / मिलाद-उन-नबी का त्योहार है, इस वजह से कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. 26 अगस्त 2026 को बुधवार को पहला ओणम है, जिसके कारण केरल में बैंक बंद रहेंगे. 28 अगस्त 2026 को शुक्रवार के दिन रक्षाबंधन मनाया जाएगा और इस दिन उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान सहित कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. वहीं महीने का आखिरी रविवार 30 अगस्त 2026 को भी साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी
बैंक की शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है. इस दौरान इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM जैसी सेवाएं बिना किसी रुकावट के काम करती रहेंगी.
हालांकि, जिन ग्राहकों को किसी खास काम के लिए बैंक शाखा जाने की जरूरत है, उन्हें पहले से ही योजना बना लेनी चाहिए ताकि जरूरी काम समय पर निपट जाएं.
ये भी पढ़ें-EPFO News: देश में 20 लाख से ज्यादा EPF खाते हुए बंद, कहीं आपका अकाउंट भी तो नहीं? ऐसे चेक करें PF स्टेटस