October Bank Holidays: अक्टूबर में 20 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी, जल्द निपटा लें अपने काम, जानिए डेट्स
संकेतिक तस्वीर
Bank Holidays in October: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अक्टूबर महीने की हॉलीडे लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट के अनुसार, अक्टूबर के महीने में इस बार बैंकों की ब्रांच कुल मिलाकर 20 दिन तक बंद रहेगी. अगर आप भी अक्टूबर महीने में कोई भी प्लान करने वाले हैं तो पहले आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लेनी चाहिए.
अक्टूबर के 31 दिन में से 20 दिन छुट्टी
इस साल अक्टूबर महीने के कुल 31 दिन में से 20 दिन बैंकों का हॉलिडे रहने वाला है. आरबीआई की लिस्ट के अनुसार इनमें से 15 दिन त्योहार और नेशनल हॉलीडे हैं, तो वहीं 6 दिन संडे और दूसरा एवं चौथा शनिवार है. कुछ छुट्टियों को देशभर में मनाया जाएगा तो कुछ स्टेट स्पेसिफिक रहती हैं. जिसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि सभी राज्यों में 20 दिन का अवकाश नहीं रहेगा. यह संख्या अलग-अलग राज्यों की लोकल हॉलीडे को जोड़कर बनी है.
अक्टूबर की बैंक छुट्टियां
- 1 अक्टूबर: नवरात्रि समाप्त / महानवमी / दुर्गा पूजा (दसैन)
इस दिन त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, वेस्ट बंगाल, बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे. - 2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती / विजयादशमी / श्री श्री शंकरदेव का जन्मोत्सव
इस दिन पूरे देश में बैंकों की छुट्टी है यानी सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. - 3 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन)
- 6 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा
लक्ष्मी पूजा पर बैंक केवल त्रिपुरा और वेस्ट बंगाल में बंद रहेंगे. - 7 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती
इस दिन केवल कर्नाटक, उड़ीसा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में ही बैंक बंद रहेंगे. - 10 अक्टूबर: करवा चौथ
करवा चौथ पर हिमाचल प्रदेश के सारे बैंकों की छुट्टी है. - 18 अक्टूबर: कटि बिहू: 18 अक्टूबर को असम के बैंकों में काम नहीं होगा.
- 20 अक्टूबर: दीपावली/ नरक चतुर्दशी
दिवाली के मौके पर पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे - 21 अक्टूबर: दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)
लक्ष्मी पूजन पर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे. - 22 अक्टूबर: गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नववर्ष
गोवर्धन पूजा पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार में बैंकों की छुट्टी रहेगी. - 23 अक्टूबर: भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती
इस दिन गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे. - 27-28 अक्टूबर: छठ पूजा
छठ के अवसर पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे. - 31 अक्टूबर: सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती
इस दिन केवल गुजरात में बैंकों का अवकाश रहेगा.
ये भी पढ़ें: तीन महीने तक रद्द रहेंगी ये 16 ट्रेनें, बिहार के यात्रियों को होगी भारी परेशानी! देखें लिस्ट
अक्टूबर में 6 वीकेंड हॉलीडे
त्योहारों के अलावा इस महीने 6 वीकेंड हॉलीडे भी हैं.
- 5 अक्टूबर: रविवार
- 11 अक्टूबर: दूसरा शनिवार
- 12 अक्टूबर: रविवार
- 19 अक्टूबर:रविवार
- 25 अक्टूबर: चौथा शनिवार
- 26 अक्टूबर: रविवार