Vistaar NEWS

BSNL का बड़ा धमाका! इस प्लान में मिल रही 47 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी, इस तारीख से पहले उठाएं फायदा

BSNL

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान

47 Days Extra Validity Plan: अगर आप BSNL सिम का इस्तेमाल करते हैं या बीएसएनएल का नया सिम लेने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बड़े काम की हो सकती है. BSNL समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए किफायती रिचार्ज प्लान पेश करती रहती है. कई बार तो कंपनी ऐसे प्लांस लेकर आती है, जिससे बार-बार रिचार्ज करने की झंझट खत्म हो जाती है और इन प्लांस में कई एक्स्ट्रा फायदे भी मिलते हैं. ऐसा ही एक साल वाल प्लान हाल ही में बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए लेकर आई है. इस पैक के तहत कंपनी एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रही है. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

BSNL का 2399 रुपये वाला प्लान

अगर आप BSNL का 2399 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज कराते हैं, तो आपको पूरे 47 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलेगी. आमतौर पर इस प्लान में 365 दिन यानी 1 साल की वैलिडिटी मिलती है. लेकिन इस खास ऑफर के तहत अब आपको कुल 412 दिनो (लगभग साढ़े 13 महीने) की वैलिडिटी मिलेगी. इसका मतलब है कि सिर्फ एक बार रिचार्ज कराकर आप इतने लंबे समय तक बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से मुक्त हो जाएंगे.

ये फायदे मिलते हैं

वहीं इस प्लान में दूसरे कई फायदे भी मिलते हैं. इस प्लान के तहत यूजर्स को रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. डेटा की डेली लिमिट खत्म होने के बाद भी इंटरनेट 40 Kbps की स्पीड पर अनलिमिटेड चलता रहेगा.

इसके अलावा, इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी (STD) कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है. साथ ही आपको रोजाना 100 फ्री SMS मिलेंगे, जिससे आप किसी को भी नॉर्मल टेक्स्ट मैसेज भेज सकते हैं.

ये भी पढ़ें-सावधान! अगर आपके पास भी हैं कई मोबाइल नंबर, तो ब्लॉक हो जाएगा SIM, जानिए सरकार का नया नियम

कब तक रहेगा ऑफर?

बता दें कि BSNL का यह 47 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी वला ऑफर सिर्फ 12 सितंबर 2026 तक ही है. इसका मतलब है कि जो ग्राहक 12 सितंबर या उससे पहले रिचार्ज कराएंगे, केवल उन्हें ही इस एक्स्ट्रा वैलिडिटी का फायदा मिलेगा.

Exit mobile version