18 Metro Stations Closed Today: पिछले कई दिनों से नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर मैदान पर CJP पार्टी की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इस दौरान देशभर से आए हजारों छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच लाठीचार्ज जैसा माहौल बन गया. वहीं इसी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए डीएमआरसी ने एक बहुत बड़ा फैसला किया है. डीएमआरसी ने नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को अगला आदेश आने तक बंद करने का ऐलान किया है. इसके अलावा, स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा भी बंद कर दी गई है. डीएमआरसी का यह निर्णय उन यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत बन रहा है, जो रोजाना रेल से सफर करते हैं.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन कैसे पहुंचेंगे?
अगर मेट्रो की सुविधा नहीं है, तो आप अपने घर या ऑफिस से सीधे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए ओला, उबर या रैपिडो जैसी कैब बुक कर सकते हैं. नोएडा या गाजियाबाद में रहने वाले लोग अगर दिल्ली नोएडा डायरेक्ट (DND) फ्लाईवे या रिंग रोड वाले रास्ते से जाएं, तो वे अपने सफर में 30 से 40 मिनट का समय आसानी से बचा सकते हैं.
DTC या क्लस्टर बसों से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचें
पूरी दिल्ली में चलने वाली डीटीसी (DTC) या क्लस्टर बसों से भी आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं. इसके लिए आपको शिवाजी स्टेडियम, अजमेरी गेट या पहाड़गंज जाने वाली बस पकड़नी होगी. इन जगहों पर उतरकर आप पैदल या ई-रिक्शा लेकर आसानी से स्टेशन पहुंच सकते हैं.
दिल्ली में ये मेट्रो स्टेशन हुए बंद
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- पटेल चौक
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- बाराखंबा रोड
- सुप्रीम कोर्ट
- सेवा तीर्थ
- जनपथ
- मंडी हाउस
- सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
- आईटीओ
- दिल्ली गेट
- इंद्रप्रस्थ
- खान मार्केट
- जोर बाग
- शिवाजी स्टेडियम
- झंडेवालान
- नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन
अगले आदेश तक बंद रहेंगे ये 18 मेट्रो स्टेशन
दिल्ली मेट्रो के अनुसार, आज सुबह 7:30 बजे से ये 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे. हालांकि, यात्री राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर मेट्रो बदल सकेंगे.
