Red Fort Traffic Restriction Guidelines: इस साल देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा निकाली जा रही है. देश का हर नागरिक आजादी के इस जश्न में डूबा हुआ है. हर साल 15 अगस्त के दिन दिल्ली के लाल किले पर झंडा फहराया जाता है. इस साल भी ध्वजारोहण के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इसी बीच दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है और उसने देशभर से दिल्ली के लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले नागरिकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं.
ऐसे में अगर आप भी 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. आपको दिल्ली पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी को जानना बहुत महत्वपूर्ण है, नहीं तो आपको समारोह में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा और उलटे पांव घर लौटना पड़ सकता है.
लाल किला मेट्रो से जाएं
दिल्ली पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, अगर आप आजादी के कार्यक्रम में दिल्ली के लाल किले में शामिल होने के लिए जा रहे हैं, तो आपके लिए मेट्रो सेवा सबसे बेस्ट ऑप्शन रहेगा, क्योंकि 15 अगस्त के दिन राजधानी दिल्ली के कई रूट डायवर्ट कर दिए जाएंगे.
ये भी पढ़ें-Independence Day 2026: लाल किले पर देखना है स्वतंत्रता दिवस समारोह? घर बैठे ऐसे बुक करें ऑनलाइन टिकट
लाल किला जाने से पहले इन बातों का ध्यान रखें
- जारी एडवाइजरी के अनुसार, 15 अगस्त के कार्यक्रम में उसी व्यक्ति की एंट्री होगी, जिसके पास निमंत्रण कार्ड होगा.
- कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड या कोई दूसरा पहचान पत्र जरूर लाएं, नहीं तो चेकिंग के दौरान आपको अंदर जाने से रोका जा सकता है.
- दिल्ली पुलिस ने साफ कहा है कि बड़े बैग, ब्रीफकेस, खाने-पीने की वस्तुएं आदि लेकर न जाएं.
- 15 अगस्त के दिन लाल किले में कड़ी चेकिंग के बाद ही एंट्री मिलती है, ऐसे में चेकिंग में अधिक समय लग सकता है, इसलिए अपने घर से समय से पहले निकलें.
- वहीं यदि आप अपनी गाड़ी या वाहन से जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक नियमों की जांच एक बार कर लें, क्योंकि उस दिन लाल किले के आसपास के कई रूट बिजी रहेंगे और कई रूट डायवर्ट रहेंगे.
- इसके अलावा, आपको यदि कोई लावारिस वस्तु दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, उसे खुद छूने या पास जमा करने की गलती न करें.
