Flight Ticket Price Hike: छठ-दिवाली से पहले हवाई सफर होगा महंगा! इस एयरलाइंस ने लिया बड़ा फैसला

Airlines Hike Fuel Surcharge: अगर आप दिवाली-छठ पर घर जाने का प्लान बना रहे हैं और यात्रा फ्लाइट से करने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. इंडिगो एयरलाइंस ने फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी की है.
Flight Ticket Price Hike (1)

इंडिगो एयरलाइंस

Flight Ticket Fuel Surcharge Hike: फ्लाइट से यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर है. जो लोग इस त्योहारी सीजन दिवाली-दशहरा पर अपने घर जाना चाहते हैं और फ्लाइट से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं उनकी जेब पर बड़ा असर पड़ सकता है. दरअसल अक्टूबर महीने की शुरूआत में कई चीजों पर महंगाई का असर देखने को मिला, जिसमें एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF Hike) भी शामिल है. जिसके बाद अब एयरलाइन्स भी अब अपनी टिकट प्राइस में बदलाव में कर रही हैं.

इंडिगो ने Fuel Surcharge में किया इजाफा

इस कड़ी में इंडिगो ने भी ATF के दाम बढ़ने के कारण अपने फ्यूल सरचार्ज (Fuel Surcharge Hike) में इजाफा किया है. इंडिगो के घरेलू और इंटरनेशनल रूट पर फ्यूल सरचार्ज को फिर से संशोधित किया गया है. एयरलाइंस की तरफ से ये भी साफ कर दिया गया है कि ये बढ़े हुए फ्यूल सरचार्ज 6 अक्तूबर 2026 यानी मंगलवार से लागू होंगे. हालांकि पुरानी बुकिंग पर नया चार्ज लागू नहीं होगा, बल्कि इसके प्रभावी होने के दिन से की जाने वाली बुकिंग पर इन्हें लागू किया जाएगा.

दूरी के हिसाब से बढ़ा एटीएफ

इंडिगो एयरलाइंस ने घरेलू एटीएफ की कीमतों में करीब 13.2% (₹16 प्रति लीटर) का इजाफा किया है. इसके बाद कीमतें ₹121 से बढ़कर करीब ₹137 प्रति लीटर पर पहुंच गई हैं. 500 किमी की दूरी पर करीब 100 रुपये बढ़ाए गए हैं, वहीं 2000 किमी से ज्यादा की यात्रा पर 1300 रुपये तक की बढोतरी की गई है. इतना ही नहीं अंतराष्ट्रीय उड़ानों पर एयरलाइंस ने 10000 रुपये तक फ्यूल चार्ज बढ़ा दिया है.

यात्रियों पर क्या पड़ेगा असर?

IndiGo के मुताबिक, एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लिया गया है. एयरलाइन के लिए ईंधन एक बड़ा खर्च होता है. जब ATF महंगा होता है, तो उड़ानों के संचालन की लागत भी बढ़ जाती है. बढ़ी हुई लागत की पूरी भरपाई करने के लिए फ्यूल चार्ज में इससे ज्यादा बढ़ोतरी करनी पड़ सकती थी. लेकिन यात्रियों पर बोझ कम रखने के लिए चार्ज में सीमित बढ़ोतरी की गई है.

ये भी पढ़ें-नए Bharat ABIS सिस्टम से खत्म होगी डुप्लीकेट आधार का झंझट, जानें कैसे करता है काम

ज़रूर पढ़ें