अब बिना पैसे करें खरीदारी, Flipkart लेकर आया नई Pay Later सर्विस, जानें यह सुविधा कैसे काम करती है

Flipkart Pay Later service: Flipkart Pay Later एक ऐसी सुविधा है, जिसमें ग्राहक बिना तुरंत पैसे चुकाए अपनी पसंद का सामान खरीद सकते हैं. खरीदारी के बाद पेमेंट अपनी सुविधा के अनुसार बाद में किया जा सकता है. ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग पेमेंट ऑप्शन भी चुन सकते हैं.
Flipkart Pay Later

Flipkart Pay Later सुविधा

Shop Now Pay Later: आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है. मोबाइल, कपड़े, किराना या दूसरी जरूरी सामान अब ज्यादातर लोग घर बैठे ही ऑर्डर कर लेते हैं. अगर आप भी ऑनलाइन खरीदारी करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart ने ग्राहकों के लिए नई Flipkart Pay Later सुविधा शुरू की है. इस सेवा के जरिए ग्राहक अभी सामान खरीद सकते हैं और उसका पेमेंट बाद में कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस नई खास सुविधा के बारे में.

क्या है Flipkart Pay Later?

Flipkart Pay Later एक ऐसी सुविधा है, जिसमें ग्राहक बिना तुरंत पैसे चुकाए अपनी पसंद का सामान खरीद सकते हैं. खरीदारी के बाद पेमेंट अपनी सुविधा के अनुसार बाद में किया जा सकता है. ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग पेमेंट ऑप्शन भी चुन सकते हैं.

ग्राहकों को मिलेंगे ये पेमेंट ऑप्शन

  • खरीदारी के बाद 30 दिन तक बिना पेमेंट किए समय मिलेगा.
  • चाहें तो भुगतान 3 आसान किस्तों में कर सकते हैं.
  • 3 महीने से लेकर 12 महीने तक की EMI का ऑप्शन भी मिलेगा.
  • जरूरत के समय बिना तुरंत पैसे खर्च किए खरीदारी करना आसान होगा.

ग्राहकों को क्या फायदा होगा?

  • महंगे सामान खरीदना पहले से आसान हो जाएगा.
  • एक साथ पूरा पैसा चुकाने की जरूरत नहीं होगी.
  • पेमेंट अपनी सुविधा के अनुसार किस्तों में कर सकेंगे.
  • जरूरत पड़ने पर बाद में पैसे देकर खरीदारी पूरी कर सकेंगे.
  • EMI की मदद से खर्चों को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकेगा.

लोन की सुविधा कौन देगा?

इस सेवा में शुरुआती दौर में PayU Finance लोन पार्टनर के रूप में काम करेगा. ग्राहकों की पात्रता जांचने के बाद वही क्रेडिट लिमिट उपलब्ध कराएगा. भविष्य में इस योजना से दूसरे बैंक और वित्तीय संस्थान भी जुड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें-YouTube और Instagram पर बार-बार आने वाले Ads से हैं परेशान? इन आसान तरीकों से कम कर सकते हैं विज्ञापन

किसे मिलेगी यह सुविधा?

  • Flipkart Pay Later का लाभ हर ग्राहक को नहीं मिलेगा. इसके लिए कंपनी कुछ बातों को ध्यान में रखेगी.
  • आपने पहले Flipkart पर कितनी खरीदारी की है.
  • आपका पेमेंट और ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड कैसा रहा है.
  • प्लेटफॉर्म पर आपका उपयोग और व्यवहार कैसा है.
  • आपकी क्रेडिट हिस्ट्री कैसी है.

ज़रूर पढ़ें