फोन की बैटरी को कर रहे हैं बर्बाद? बदल लें रात की ये आदत

Smartphone Battery Damage: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग अपने स्मार्टफोन को रात भर चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं या फिर उसे बार-बार 100% तक चार्ज करते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, यह आदत न केवल बैटरी की उम्र घटाती है, बल्कि फोन को भी स्थायी नुकसान पहुंचा सकती है.
smartphone battery damage

रात में मोबाइल चार्ज करते समय इन गलतियों से बचें

Smartphone Battery Damage: आजकल हर व्यक्ति स्मार्टफोन का इस्तेमाल करता है. इस डिजिटल जमाने में स्मार्टफोन न केवल जरूरत बन गया है, बल्कि यह इंसान के जीवन का एक अहम हिस्सा भी बन चुका है. आज के दौर में पेमेंट से लेकर शॉपिंग, मार्केटिंग और डॉक्यूमेंट्स सेविंग तक, हर काम स्मार्टफोन के जरिए ही होता है. लेकिन कुछ लोग स्मार्टफोन के साथ ऐसी गलतियां करते हैं, जो मोबाइल के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं.

100 प्रतिशत क्यों नहीं चार्ज करना चाहिए फोन?

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग अपने स्मार्टफोन को रात भर चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं या फिर उसे बार-बार 100% तक चार्ज करते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, यह आदत न केवल बैटरी की उम्र घटाती है, बल्कि फोन को भी स्थायी नुकसान पहुंचा सकती है. आजकल के ज्यादातर स्मार्टफोन्स में लीथियम-ऑयन (Li-ion) बैटरी का इस्तेमाल होता है. जिससे इन बैटरियों को हमेशा 100% चार्ज करने से उन पर ज्यादा दबाव और वोल्टेज प्रेशर बढ़ जाता है, जिससे उनकी क्षमता समय के साथ कम होने लगती है.

रात भर मोबाइल प्लग-इन रहने से क्या होता है?

हालांकि, लेटेस्ट फोन में ‘Anker’ जैसी आधुनिक चार्जिंग तकनीक से लैस हैं जो ओवरचार्जिंग को रोकती हैं, फिर भी रात भर प्लग-इन रहने से उत्पन्न होने वाली गर्मी (Heat) बैटरी सेल्स को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकती है.

ये काम जरूर करें

  • अगर आपका स्मार्टफोन 100 प्रतिशत तक चार्ज हो गया है और इसके बाद भी प्लग-इन रहता है, तो इससे डिवाइस में हीट जनरेट होने लगती है.
  • यह गर्मी बैटरी की लाइफ को कम करती है और इससे फोन फटने की संभावना भी बढ़ जाती है.

फोन को कितने परसेंट तक चार्ज करना चाहिए?

  • एक्स्पर्ट्स का मानना है कि केवल इमरजेंसी केस में ही स्मार्टफोन को फुल चार्ज करना चाहिए.
  • वहीं कुछ एक्सपर्ट्स यह सलाह देते हैं कि स्मार्टफोन की बैटरी को 20% से 80% के बीच रखना स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतर होता है.
  • यदि आप इस रूल का पालन करते हैं, तो आपका फोन जल्दी खराब नहीं होगा और उसकी परफॉरमेंस भी बेहतर बनी रहेगी.

ये भी पढ़ें-NCRTC-IRCTC की नई सुविधा, अब एक ऐप से ही बुक कर सकेंगे Namo Bharat और अन्य ट्रेनों के टिकट

बैटरी रिप्लेसमेंट में ज्यादा खर्च

  • कई यूजर्स अपने प्रीमियम स्मार्टफोन की बैटरी का खास ख्याल रखते हैं, क्योंकि बैटरी रिप्लेसमेंट पर काफी खर्च आता है.
  • इस सावधानी से बहुत से लोगों के फोन की बैटरी हेल्थ एक या दो साल के बाद भी केवल 2 से 5 प्रतिशत तक ही कम होती है.

ज़रूर पढ़ें