Bank Holiday Today: गांधी जयंती पर आज बैंक बंद हैं या खुले? जानें अक्टूबर में कब-कब रहेगी छुट्टी

Bank Holiday Today: आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन देश के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में अगर आप बैंक से जुड़ा कोई काम कराने के लिए घर से निकल रहे हैं, तो यह जरूर ध्यान रखें कि आज किसी भी बैंक की शाखा नहीं खुलेगी. ब्रांच से जुड़ा कोई भी काम नहीं हो सकेगा.
bank holiday

बैंक हॉलिडे

Bank Holiday Today: आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है. देशभर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी है. साथ ही सरकारी और कई जगह प्राइवेट ऑफिस भी आज बंद हैं. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आज बैंकों में भी छुट्टी है. अगर आपका भी बैंक से जुड़ा कोई काम रुका हुआ है और आप ब्रांच जाकर कराने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. देशभर में आज गांधी जयंती की छुट्टी के बीच यह जाननई जरूरी है कि आज बैंक बंद हैं या नहीं. आइए जानते हैं.

क्या गांधी जयंती पर बैंक बंद रहेंगे?

आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन देश के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में अगर आप बैंक से जुड़ा कोई काम कराने के लिए घर से निकल रहे हैं, तो यह जरूर ध्यान रखें कि आज किसी भी बैंक की शाखा नहीं खुलेगी. ब्रांच से जुड़ा कोई भी कम नहीं हो सकेगा.

ये भी पढ़ें-PIB Fact Check: बैंकों में हर शनिवार छुट्टी नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल आदेश का दावा फर्जी

अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक

RBI द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, इस महीने अक्टूबर में देशभर के सरकारी और प्राइवेट बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे. इसलिए आपको यह जानना भी जरूरी है कि पूरे महीने में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे और किस वजह से बंद रहेंगे. बता दें कि अक्टूबर 2026 में कुल 16 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. आप नीचे दी गई लिस्ट को ध्यान से पढ़कर पता लगा सकते हैं कि आपके राज्य में किस तारीख को बैंक बंद रहेंगे.

तारीखदिनछुट्टी / कारणकिन जगहों पर बैंक बंद रहेंगे
2 अक्टूबरशुक्रवारमहात्मा गांधी जयंतीदेश के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश
4 अक्टूबर
रविवार
साप्ताहिक अवकाशदेशभर में बैंक का अवकाश रहेगा
10 अक्टूबर
शनिवार
दूसरा शनिवार और महालया अमावस्यादेशभर में दूसरा शनिवार; कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में महालया अमावस्या
11 अक्टूबर
रविवार
साप्ताहिक अवकाशदेशभर में बैंक का अवकाश रहेगा
17 अक्टूबरशनिवार
महा सप्तमी
अगरतला
18 अक्टूबररविवारसाप्ताहिक अवकाश
देशभर में बैंक का अवकाश रहेगा
19 अक्टूबर
सोमवार

दशहरा, महाष्टमी, महानवमी, आयुध पूजा और दुर्गा पूजा
अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, पटना, रांची और शिलांग में बंद रहेंगे
20 अक्टूबर
मंगलवार
विजयादशमी और दुर्गा पूजागंगटोक और इंफाल को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
21 अक्टूबर
बुधवार
विजयादशमी और दुर्गा पूजाअगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में बंद रहेंगे
22 अक्टूबर
गुरुवार
दुर्गा पूजा/दशैनगंगटोक
23 अक्टूबरशुक्रवार
दुर्गा पूजा/दशैन

गंगटोक
24 अक्टूबरशनिवार
चौथा शनिवार
देशभर में
25 अक्टूबर
रविवार

साप्ताहिक अवकाश
देशभर में
26 अक्टूबर
सोमवार

लक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंती
अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में बंद रहेंगे
29 अक्टूबर
गुरुवार

करवा चौथ
शिमला
31 अक्टूबरशनिवार
सरदार वल्लभभाई पटेल जयंत

अहमदाबाद

ज़रूर पढ़ें