आज से SBI बैंक के ATM से कैश निकालना हुआ महंगा, देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, जानें नया नियम

SBI ATM Cash Withdrawal Charges: SBI के अनुसार, महीने में चार बार तक कैश निकालना फ्री रहेगा. वहीं इससे ज्यादा कैश निकालने पर हर एक्स्ट्रा ट्रांजैक्शन पर 15 रुपये का चार्ज देना होगा. इसके साथ ही ग्राहकों को GST भी देना होगा. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के इस नए नियम से BSBD ग्राहकों की जेब पर इसका बहुत बड़ा असर पड़ेगा.
SBI ATM Cash Withdrawal Fee

SBI बैंक एटीएम से पैसा निकालना हुआ महंगा

SBI ATM Withdrawal Charges Increase: सरकार ने आज 1 अक्टूबर से देशभर में कई बड़े नियमों में बदलाव किया है, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है. इसी बीच SBI बैंक ने भी एक जरूरी सेवा में बदलाव किया है. ऐसे में अगर आप भी SBI बैंक के ग्राहक हैं और आपका SBI बैंक का ATM कार्ड बना हुआ है, तो यह खबर आपके बड़े काम की हो सकती है. दरअसल, SBI ने 1 अक्टूबर 2026 से अपने कुछ ग्राहकों के लिए कैश निकालने के नियम में बदलाव किया है. जिससे अब तय फ्री लिमिट के बाद कैश निकालने पर ग्राहकों को एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर SBI ने कौन से नियम में बदलाव किया है और इसका असर कइन्हें ग्राहकों पर पड़ेगा.

बता दें कि SBI ने यह नियम सभी ग्राहकों के लिए लागू नहीं किया है, इस नियम के अंदर में कुछ ही ग्राहक आते हैं. जो ग्राहक Basic Savings Bank Deposit (BSBD) अकाउंट से जुड़े हुए हैं, उनके लिए नया नियम लागू किया गया है.

क्या है SBI बैंक का नया नियम?

SBI ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी कि SBI के BSBD अकाउंट होल्डर्स हर महीने तय संख्या के हिसाब से फ्री में ATM से पैसे निकाल सकते हैं. लेकिन अब इस नियम में बदलाव कर दिया गया है, जहां BSBD ग्राहक अब 1 अक्टूबर से महीने में सिर्फ चार बार तक ही ATM से कैश निकाल सकेंगे. SBI ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई भी BSBD ग्राहक चार बार से ज्यादा कैश निकालता है, तो उसे एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा.

SBI के अनुसार, महीने में चार बार तक कैश निकालना फ्री रहेगा. वहीं इससे ज्यादा कैश निकालने पर हर एक्स्ट्रा ट्रांजैक्शन पर 15 रुपये का चार्ज देना होगा. इसके साथ ही ग्राहकों को GST भी देना होगा. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के इस नए नियम से BSBD ग्राहकों की जेब पर इसका बहुत बड़ा असर पड़ेगा.

ये भी पढ़ें-New Rules 1 October 2026: 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम, LPG से लेकर FD तक पर असर

क्या डिजिटल पेमेंट पर देना होगा चार्ज?

वहीं अब कई यूजर्स के मन में यह भी सवाल है कि क्या BSBD अकाउंट होल्डर्स को ऑनलाइन पेमेंट में भी चार्ज देना होगा. SBI बैंक के अनुसार, डिजिटल ट्रांजैक्शन पर कोई भी बदलाव नहीं किया गया है. ग्राहक पहले की तरह ही बिना किसी लिमिट के फ्री ट्रांजैक्शन कर सकते हैं. इस पर किसी भी तरह का एक्स्ट्रा चार्ज नही देना होगा.

ज़रूर पढ़ें