सोने-चांदी की कीमत में भारी उठापटक, गिरावट के बाद अचानक से आया उछाल, जानें ताजा भाव
सोने-चांदी के दाम में आया उछाल
Gold-Silver Price: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोना-चांदी की कीमत में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स (MCX) पर सोना और चांदी पर गिरावट दर्ज की गई, लेकिन करीब 1 घंटे बाद ही चांदी और सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला. यानी सोने की कीमत में करीब 700 रुपए और चांदी की कीमत में करीब 1000 रुपए बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. जबकि मार्केट खुलते ही सोने का भाव करीब 1300 रुपए और चांदी 2800 रुपए प्रति किलो ग्राम कम हो गया था.
चांदी की कीमत अभी भी अपने ऑल टाइम हाई से करीब 2,05,000 रुपए सस्ती है. जनवरी 2026 में चांदी साढ़े 4 लाख रुपए के करीब पहुंच गई थी. जबकि सोना भी 1,95,000 हजार के आसपास पहुंचा था. सोना भी अपने ऑल टाइम हाई से करीब 46 हजार नीचे पर ट्रेड कर रहा है. सोना-चांदी जनवरी में अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद क्रैश हो गया था. जिसके बाद मामूली बढ़त के साथ रिकवरी करने का प्रयास कर रहा है.
सोने-चांदी में क्यों उतार-चढ़ाव?
अक्सर देखा जाता है कि जब भी वैश्विक टेंशन बढ़ती है, तो सोना-चांदी की कीमतों पर उछाल देखने को मिलती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. इसकी कई वजहें बताई जा रही हैं. जैसे कच्चे तेल की कीमत ने जोखिम को बढ़ा दिया और अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ. जिसकी वजह से सोने-चांदी की रफ्तार रुक सी गई है.
ये भी पढ़ेंः नायरा के बाद इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नई कीमत
शेयर बाजार में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति
मिडिल ईस्ट जंग की वजह से शेयर बाजार में भी काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है. 28 फरवरी से शुरू हुए जंग के बाद मॉर्केट में प्रतिदिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आज भी मॉर्केट की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. हालांकि, यह गिरावट मामूली रही. ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की ताजा धमकी के बाद दुनिया भर के बाजार प्रभावित हैं. माना जा रहा था कि आज सोमवार को मॉर्केट में काफी उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
सोमवार को मॉर्केट खुलते ही मामूली गिरावट दर्ज की गई. लेकिन 11 बजे तक निफ्टी 50 में करीब 150 अंक और सेंसेक्स में करीब 550 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. इसके साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में हल्की कमजोरी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 0.5% तक गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए. हालांकि मंगलवार को मॉर्केट में और उठापटक की संभावना है क्योंकि जंग को लेकर ट्रंप ने मंगलवार की समयसीमा तय की थी.