होली खेलते समय मोबाइल में चला गया पानी या रंग? घबराएं नहीं, इन आसान स्टेप्स से बचाएं अपना स्मार्टफोन

Holi 2026: मोबाइल फोन में पानी चले जाने पर हेयर ड्रायर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. गर्म हवा की वजह से मोबाइल को नुकसान पहुंच सकता है. मोबाइल में पानी चले जाने पर कुछ सावधानियां बरतनी होंगी, जैसे इसे जोर-जोर से झटकना नहीं चाहिए. इसकी जगह पर सूखे कपड़े से पोंछना चाहिए.
holi mobile safty tips how to avoid water damage

प्रतीकात्मक तस्वीर

Holi 2026: होली का त्योहार हर व्यक्ति को पसंद होता है. कोई रंग-गुलाल से तो कोई पानी में रंग मिलाकर होली खेलता है. हर कोई दोस्तों, परिवार और रिश्तेदारों के साथ बिताये एक पल-पल को अपने मोबाइल में कैद करना चाहता है. होली के रंग में भंग तब पड़ जाता है, जब मोबाइल में रंग या पानी चले जाता है. पूरे त्योहार का मजा किरकिरा हो जाता है. आइए जानते हैं कि अगर स्मार्टफोन में पानी चले जाए तो क्या करें?

वाटरप्रूफ पाउच का इस्तेमाल करें

  • मोबाइल या स्मार्टफोन आज सबसे अहम डिवाइस बन चुका है, जिसके बिना लगभग कोई भी काम असंभव है.
  • इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होने के कारण पानी के संपर्क में आने से मोबाइल फोन खराब हो सकता है.
  • स्मार्टफोन को पानी से बचाने के लिए वाटरप्रूफ बैग या जिप लॉक प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करना चाहिए.
  • बाजार में ऐसे भी कवर उपलब्ध हैं जिनके ऊपर से आप फोटो क्लिक कर सकते हैं और वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं.
  • फोन के चार्जिंग पोर्ट, हेड फोन जैक, स्पीकर जैसे संवेदनशील हिस्सों पर टेप लगाया जा सकता है ताकि पानी और रंग मोबाइल के अंदर ना जा सके.

मोबाइल में पानी चले गया तो क्या करें?

  • मोबाइल फोन में पानी चले गया है तो उसे तुरंत बंद कर दें, चालू रहने पर शॉर्ट सर्किट का खतरा रहता है.
  • स्मार्टफोन से सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड, फोन कवर आदि को निकाल देना चाहिए.
  • मोबाइल में पानी चले जाने पर उसे सूखी और हवादार जगह पर रख देना चाहिए.
  • सिलिका जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है. एयर टाइट कंटेनर में मोबाइल के साथ सिलिका जेल को रख सकते हैं, जिससे नमी सूख जाएगी.

ये भी पढ़ें: अब बेफिक्र होकर करें रेल यात्रा! AI सुलझाएगा यात्रियों की समस्या, जानिए कैसे करें शिकायत

मोबाइल में पानी चले जाने पर क्या ना करें?

  • मोबाइल में पानी चले जाने पर कुछ सावधानियां बरतनी होंगी, जैसे इसे जोर-जोर से झटकना नहीं चाहिए. इसकी जगह पर सूखे कपड़े से पोंछना चाहिए.
  • हेयर ड्रायर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. तेज और गर्म हवा की वजह से मोबाइल के पार्ट्स को नुकसान पहुंच सकता है.
  • मोबाइल को पूरी तरह सूखने से पहले चार्ज पर ना लगाएं.

ज़रूर पढ़ें