हर महीने 500 रुपए बचाकर भी बन सकते हैं करोड़पति, जानें क्या है Step Up SIP का फॉर्मूला
SIP इन्वेस्टमेंट तरीका
Step Up SIP Formula: क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 500 रुपए महीने बचाकर भी आप 1 करोड़ से ज्यादा का फंड तैयार कर सकते हैं. अगर नहीं तो यह खबर आपके काम की है. आज हम म्यूचुअल फंड में निवेश के एक ऐसे स्मार्ट तरीके के बारे में बताएंगे जिससे छोटी बचत से भी बड़ा फंड बनाया जा सकता है. बड़ फंड बनाने के लिए आपको म्यूचुअल फंड में SIP करनी होगी.
छोटी SIP से बड़ा फंड कैसे बनेगा
अगर आपको लगता है कि निवेश करने के लिए बहुत ज्यादा पैसे चाहिए तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. SIP यानी Systematic Investment Plan की सबसे अच्छी बात यही है कि इसे शुरू करने के लिए ज्यादा पैसों की जरूरत नहीं पड़ती. आप चाहें तो सिर्फ 500 रुपए महीने से भी अपनी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. यह उन लोगों के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है जिनकी सैलरी काम है या जो पहली बार निवेश कर रहे हैं.
लेकिन यहां एक बात समझना जरूरी है कि अगर आप 20-25 साल तक सिर्फ 500 रुपए की SIP ही करते रहेंगे तो उससे आप करोड़पति नहीं बन पाएंगे. बड़ा फंड बनाने के लिए आपको Step Up SIP का फॉर्मूला अपनाना पड़ेगा. Step Up SIP का मतलब बहुत आसान है. जैसे जैसे आपकी सैलरी बढ़ती है वैसे वैसे हर साल आपको अपनी SIP की रकम को थोड़ा थोड़ा बढ़ाते जाना है.
ये भी पढ़ें-NPS Tatkal: अब UPI से कुछ मिनटों में खुलेगा NPS अकाउंट, PFRDA ने शुरू की नई सुविधा
500 रुपए से 1 करोड़ रुपए का फंड कैसे बनेगा
मान लीजिए आप 500 रुपए से निवेश शुरू करते हैं और हर साल इसमें 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हैं. अगर आप 28 साल तक निवेश करते हैं और 12 प्रतिशत सालाना रिटर्न मिलता है तो आपका कुल निवेश लगभग 49.15 लाख रुपए होगा. इस पर आपको लगभग 63.32 लाख रुपए का रिटर्न मिलेगा और आपका कुल फंड 1.12 करोड़ रुपए से ज्यादा बन जाएगा.
हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि म्यूचुअल फंड बाजार के जोखिमों के अधीन होता है, इसलिए रिटर्न घटता बढ़ता रहता है. इसलिए अपने तरेगत और जरूरत के हिसब से सही फंड चुनकर ही निवेश करें.