Online Ticket Booking Steps Guide: इस साल भारत आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा. आज से ठीक 80 साल पहले 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों की तानाशाही व्यवस्था से आजाद हुआ था. ब्रिटिशों ने न केवल भारतीयों की सारी आजादी छीन ली थी, बल्कि वे देश की संपत्ति लूटकर विदेश भी ले गए. देश को आजाद कराने और ब्रिटिश शासन से छुकारा पाने के लिए कई महान क्रांतिकारियों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए. वीर जवानों के साहस और बलिदान से आखिरकार 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ. तब से भारत हर साल 15 अगस्त के दिन आजादी का जश्न मनाता है.
समारोह में क्या सिर्फ VIP लोग शामिल हो सकते हैं?
इस खास मौके पर हर साल दिल्ली के लाल किले पर झंडा फहराया जाता है और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं. हर कोई इन सस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होना चाहता है. कई लोगों को लता है कि इस खास कार्यक्रम में सिर्फ VIP लोग ही शामिल हो सकते हैं, लेकिन बता दें कि इसमे हर नागरिक शामिल हो सकता है. आपको सिर्फ लाल किला जाने के लिए अपनी टिकट पहले से बुक करनी होती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए टिकट कैसे बुक करें.
लाल किले की टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें?
- सबसे पहले रक्षा मंत्रालय के पोर्टल Aamantran पर जाएं.
- वेबसाइट पर स्वतंत्रता दिवस टिकट बुकिंग के विकल्प को चुनें.
- आगे बढ़ने से पहले लाल किले की टिकटों की उपलब्धता (Availability) चेक करें.
- टिकट उपलब्ध होने पर बुकिग के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- यदि आपने पहले से रजिस्ट्रेशन किया है, तो अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालें.
- यदि आप पहली बार आए हैं तो New Registration के ऑप्शन को चुनें.
- नए लॉगिन के लिए अपना नाम, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि भरें.
- इसके बाद अपना कोई भी एक वैलिड आईडी प्रूफ और उसका नंबर फिल करें.
- अपनी पसंदीदा टिकट कैटेगरी (जैसे 20, 100 या 500 रुपए) का सिलेक्ट करें.
- अंतिम में ऑनलाइन के जरिए (UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग) से पेमेंट करके अपना ई-टिकट डाउनलोड कर लें.
ये भी पढ़ें-देश में शुरू होगी बाइक एम्बुलेंस सेवा, मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, सरकार ला रही नए नियम
लाल किले की टिकट ऑफलाइन कैसे बुक करें?
- आप दिल्ली के कुछ सरकारी ऑफिस या स्पेशल काउंटरों पर जाकर ऑफलाइन टिकट खरीद सकते हैं.
- ये टिकट काउंटर केवल स्वतंत्रता दिवस से कुछ दिन पहले ही खोले जाते हैं.
- ऑफलाइन टिकट काउटर कहां-कहां बनाए गए हैं, इसकी सही जानकारी रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर मिल जाएगी.
- टिकट खरीदने के लिए काउंटर पर भी अपना एक असली पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड साथ ले जाना जरूरी है.
