Vistaar NEWS

LPG Cylinder: अब बुकिंग के कुछ घंटों में मिलेगा गैस सिलेंडर, Indian Oil ने शुरू की नई सर्विस, जानें कैसे करें बुक

lpg gas

एलपीजी गैस सिलेंडर

Indane ExtraLight Now: अगर आपके घर में LPG सिलेंडर का इस्तेमाल होता है और बुकिंग के बाद डिलीवरी के लिए इंतजार करना पड़ता है, तो यह खबर आपके लिए काम की है. इंडियनऑयल ने LPG ग्राहकों के लिए ‘इंडेन एक्सट्रालाइट नाउ’ नाम से नई सेवा शुरू की है. इसके तहत ग्राहकों को 10 किलो का हल्का कंपोजिट LPG सिलेंडर दिया जाएगा. कंपनी के अनुसार, बुकिंग के कुछ घंटों के अंदर ही सिलेंडर की डिलीवरी घर तक की जाएगी.

क्या है इंडेन एक्सट्रालाइट नाउ?

‘इंडेन एक्सट्रालाइट नाउ’ indianoil का 10 किलो का कंपोजिट LPG सिलेंडर है. यह सामान्य स्टील सिलेंडर की तुलना में हल्का है, जिससे इसे उठाना और ले जाना आसान होगा. सिलेंडर को जंग से बचाने वाली सामग्री से बनाया गया है. इसकी एक खासियत इसका पारदर्शी डिजाइन भी है, जिससे ग्राहक सिलेंडर में बची गैस का स्तर आसानी से देख सकते हैं. कम सदस्यों वाले परिवारों के लिए भी यह सिलेंडर सुविधाजनक बताया जा रहा है.

घर बैठे कैसे करें बुकिंग?

सिलेंडर की क्या हैं खासियतें?

कंपनी के अनुसार, इस सेवा में बुकिंग के करीब 3 से 4 घंटे के अंदर सिलेंडर पहुंचाने का दावा किया गया है. हल्का होने के कारण इसे उठाना आसान होगा. नए कनेक्शन के लिए कम डॉक्युमेंट्स की जरूरत होगी. इसके साथ डिजिटल बुकिंग औरडिलीवरी ट्रैक करने की सुविधा भी मिलेगी. कंपनी का कहना है कि इससे ग्राहकों को ज्यादा सुविधाजनक और बेहतर LPG सेवा मिल सकेगी.

ये भी पढ़ें-हर महीने 300 यूनिट तक पाएं फ्री बिजली, सोलर पैनल पर 78,000 रुपए तक की सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

किन जगहों पर मिलेगी सुविधा?

indian oil के अनुसार, ‘इंडेन एक्सट्रालाइट नाउ’ की सुविधा इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स के जरिए उपलब्ध राई जाएगी. इसका उद्देश्य ग्राहकों को कम समय में LPG सिलेंडर उपलब्ध कराना है. कंपनी के दावे के अनुसार, अगर ग्राहक सुबह 7 बजे सिलेंडर बुक करता है, तो करीब 10 बजे तक उसकी डिलीवरी हो सकती है.

Exit mobile version