Indian railways: रेलवे ने क्यों बंद किया UTS? जानिए नया ऐप को लॉन्च करने के पीछे की क्या है इरादा
भारतीय रेलवे
अब 1 मार्च से ट्रेन टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अगर आप अभी तक मोबाइल से जनरल टिकट या फिर प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने के लिए पुराने ऐप का इस्तेमाल करते है ये खबर आपके लिए है. भारतीय रेलवे टिकटिंग प्रोसेस को ज्यादा स्मार्ट बनाने जा रहा है. गौरतलब है कि लाखों यात्री रोज जनरल टिकट बुक करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का यूज करते हैं. अब इन सभी यात्रियों को रेलवे की तरफ से अलग-अलग ऐप्स की झंझट से मुक्त कर एक सिंगल प्लेटफॉर्म पर सारी सुविधाएं दी जाएंगी.
1 मार्च से बंद हो जाएंगा UTS
अब देश में पुराना UTS ऐप 1 मार्च से बंद होने जा रहा है और इसकी जगह पर Railone ऐप को प्राथमिकता दी जाएगी. गौर करने वाली बात ये है कि ये ऐप केवल जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने के लिए नहीं बल्कि ऑल इन वन रेलवे प्लेटफॉर्म के तौर पर तैयार किया गया है. इस ऐप में आपको जनरल टिकट, रिजर्वेशन और ट्रेन स्टेटस जैसी सुविधाएं मिलेंगी. लेकिन सवाल ये है रेलवे ने यूटीएस को बंद करने का फैसला क्यों किया है. इसका मुख्य कारण ये है कि इसकी जगह अब एक नया और उन्नत “RailOne” (रेलवन) सुपर ऐप ले रहा है. इस बदलाव का मुख्य कारण सभी रेलवे सेवाओं (टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट, पूछताछ) को एक ही एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना है. ताकि यात्रियो के अलग से किसी अन्य ऐप का उपयोग न करना पड़े.
अब एक ही प्लेटफॉर्म पर होगा हर काम
रेल टिकट से जुड़ा हर काम एक ही प्लेटफॉर्म पर हो जाएगा, अभी तक क्या होता था कि अगर आपको रिजर्वेशन करना है तो आईआरसीटीसी और आपको जनरल .या प्लेटफॉर्म टिकट बुक करनी है तो यूटीएस जैसे ऐप्स का सहारा लेना पड़ता था. अब इस नए ऐप के आ जाने से इससे यूजर्स का समय बचेगा और बुकिंग प्रोसेस पहले से ज्यादा आसान होगा.
कैसे करना है इस ऐप का उपयोग
Railone ऐप को यूज करने के लिए आप नया अकाउंट बना सकते हैं या फिर पुराने आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक भी कर सकते हैं. लॉगिन के बाद होम स्क्रीन पर Search Train ऑप्शन मिलेगा. यहां From और To में प्रस्थान और गंतव्य स्टेशन भरें. चाहें तो ट्रेन का नाम या नंबर भी डाल सकते हैं.
ये भी पढ़ें-डिलीवरी बॉय की छुट्टी! इस शहर में शुरू हुई देश की पहली AI ड्रोन डिलीवरी, अब रोबोट घर पर पहुंचाएंगे सामान