Vistaar NEWS

iQOO Z11xa 5G स्मार्टफोन लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन, जानें कीमत

iQOO Z11xa 5G

iQOO Z11xa 5G फोन

iQOO Z11xa 5G: iQOO ने भारतीय बाजार में अपना नया Z11xa 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. यह Z11 सीरीज का चौथा मॉडल है. कंपनी ने इस फोन की दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है. फोन की बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazn पर 14 सितंबर से शुरू होगी. नए iQOO Z11xa 5G में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर और 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है.

iQOO Z11xa 5G की कीमत और ऑफर

iQOO Z11xa 5G की शुरुआती कीमत 28,999 रुपये रखी गई है. फोन खरीदने पर ICICI Bank और HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को 1,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा फोन को 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है. यह स्मार्टफोन प्रीस्टमैटिक ग्रीन और टाइटन ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा. कंपनी के मुताबिक इसकी बिक्री Amazon पर 14 सितंबर से शुरू होगी.

iQOO Z11xa 5G के फीचर्स

फोन में 6.76 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080×2,344 पिक्सल है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनस को सपोर्ट करती है. फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देता है. गेमिंग के लिए इसमें AI Game Voice Changer और 4D Game Vibration जैसे फीचर्स दिए गए हैं. सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है.

कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए iQOO Z11xa 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दया गया है. फोन में 7,200mAh की बैटरी है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसमें रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

ये भी पढ़ें-Apple ने लॉन्च किया अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo, कीमत 4.5 लाख तक, जानें फीचर्स और भारत में कब मिलेगा

सॉफ्टवेयर और अपडेट

iQOO Z11xa 5G एंड्रॉयड 16 पर आधारित Vivo के Origin 6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. कंपनी के अनुसार फोन को दो बड़े OS अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे. फोन में 6.76 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080×2,344 पिक्सल है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइनस को सपोर्ट करती है. फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देता है.

Exit mobile version