Vistaar NEWS

अब घर बैठे बनेगा जीवन प्रमाण पत्र, नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी ऑफिस के चक्कर, जानें आसान तरीका

Life Certificate From Home

जीवन प्रमाण पत्र बनवाना हुआ आसान

No Government Office Visit: सरकारी पेंशन पाने वाले रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से राहत भरी खबर सामने आई है. बढ़ती उम्र और पेंशनर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने जीवन प्रमाण पत्र बनवाने में बड़ा बदलाव किया है. हर महीने पेंशन पाने के लिए साल के नवंबर महीने में पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र सरकार को जमा करना पड़ता है, तभी महीने की पेंशन दी जाती है. जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पेंशनर्स को सरकारी ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे इस उम्र में ऑफिस का चक्कर लगाना बहुत मुश्किल हो जाता है.

वहीं अब सरकार ने जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की दिशा में नई व्यवस्था लागू कर दी है. पेंशनर्स अब घर बैठे आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र बना सकेंगे. आइए जानते हैं कि घर बैठे बहुत ही आसानी से अपना जीवन प्रमाण पत्र कैसे बनाएं.

घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?

नहीं लगाने पड़ेंगे ऑफिस के चक्कर

सरकार की इस नई डिजिटल व्यवस्था का लाभ लाखों पेंशनर्स को होगा. बढ़ती उम्र के चलते पेंशनर्स को सरकारी ऑफिस के चक्कर लगाने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. अब इस नई सुविधा के बाद प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बैंक या किसी सरकारी ऑफिस में जाने की जरूरत नहीं होगी. अब पेंशनर्स घर बैठे ही जीवन प्रमाण पत्र बना सकेंगे और उसे अपलोड भी कर सकेंगे. पेंशन वितरण एजेंसी इसे ऑनलाइन माध्यम से सीधे प्राप्त कर लेती है.

Exit mobile version