वंदे भारत स्लीपर में टिकट बुक करने से पहले जान लीजिए नया नियम, वेटिंग-RAC होने पर नहीं मिलेगी एंट्री

Vande Bharat Sleeper: अगर आप भी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो टिकट बुक करने से पहले रेलवे के कुछ जरूरी नियम जान लेना आपके लिए बेहद जरूरी है.
Vande Bharat Sleeper

वंदे भारत स्लीपर

Vande Bharat Sleeper: अगर आप भी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो टिकट बुक करने से पहले रेलवे के कुछ जरूरी नियम जान लेना आपके लिए बेहद जरूरी है. भारतीय रेलवे ने इन प्रीमियम ट्रेनों में टिकट बुकिंग और कैंसिलेशन को लेकर अलग व्यवस्था लागू की है. इसके तहत यात्रियों को तत्काल टिकट बुकिंग की सुविधा नहीं मिलेगी. इसके अलावा, वेटिंग लिस्ट और RAC टिकट पर भी यात्रियों को सफर करने की इजाजत नहीं होगी. ऐसे में आइए जानते हैं वंदे भारत स्लीपर के नए बुकिंग नियम क्या हैं.

कंफर्म टिकट होने पर कर सकरे हैं सफर

रेलवे के नए नियम के मुताबिक, वंदे भारत स्लीपर में यात्री सीटों की बुकिंग केवल एडवांस रिजर्वेशन पीरियड यानी सामान्य एडवांस बुकिंग के जरिए ही कर सकते हैं. वंदे भारत स्लीपर में सिर्फ वहीं यात्री सफर कर सकते हैं, जिनके पास कंफर्म टिकट है. इसके अलावा इन ट्रेनों में दूसरे यात्री सफर नहीं कर सकते हैं. सामान्य एडवांस बुकिंग के पीछे रेलवे का मुख्य उद्देश्य जनरल कोटे में अधिक से अधिक सीटें उपलब्ध कराना और यात्रियों को एडवांस बुकिंग के लिए प्रोत्साहित करना है.

RAC और वेटिंग लिस्ट मान्य नहीं

नए नियमों के मुताबिक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में RAC (Reservation Against Cancellation)और वेटिंग लिस्ट टिकट मान्य नहीं है. साथ ही पार्शियली कन्फर्म टिकट नहीं चलेगा. अगर किसी एक यात्री का टिकट कन्फर्म और दूसरे का वेटिंग है, तो यात्रा करने की अनुमति नहीं मिलेगी. केवल वही यात्री सफर कर पाएंगे जिनके पास fully confirmed टिकट होगा.

टिकट कैंसिलेशन और रिफंड पर क्या है नियम?

अगर आप वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का टिकट कैंसिल करवाते हैं, तो रेलवे की रिफंड पॉलिसी के बारे में भी आपके लिए जानना जरूरी है. अगर आप ट्रेन निकालने के 72 घंटे से ज्यादा समय रहने पर टिकट कैंसिल करवाते या करते हैं, तो कुल 25% किराया कटेगा. वहीं, 72 से 8 घंटे के बीच कुल 50% किराया कटेगा. वहीं, 8 घंटे से कम समय रहने पर अगर आप टिकट कैंसिल करते हैं तो कोई रिफंड नहीं मिलेगा.

ज़रूर पढ़ें