मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच महंगाई का झटका, 60 रुपए बढ़ गए रसोई गैस सिलेंडर के दाम

LPG Price Hike: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच भारत में एलपीजी गैस 60 रुपए महंगी हो गई है. नई दर आज यानी 7 मार्च से लागू होगी.
LPG Gas Price Hike

एलपीजी गैस की कीमत बढ़ी

LPG Gas Price: मिडिल ईस्ट के युद्ध का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है. ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया. जिसका असर तेल की कीमतों पर साफ दिखने लगा. इसी बीच भारत में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम अचानक से बढ़ गए. बढ़ी हुई नई कीमतें आज शनिवार, 7 मार्च से प्रभावी होंगी.

LPG गैस की कितनी बढ़ी कीमत?

IOC (इंडियन ऑयल) की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़ गए हैं, तो वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलोग्राम वाले) की कीमत 115 बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट संकट के बीच यह बहुत बड़ा महंगाई का झटका है.

कहां-कितने में मिल रही गैस?

घरेलू गैस सिलेंडर की अगर बात करें, तो दिल्ली में जहां पहले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 853 रुपए थे, तो वहीं अब नई दर 913 रुपए हो गई है. कोलकाता में 879 रुपए से बढ़कर 939 रुपए हो गई है. चेन्नई में 868.50 रुपए से 928.50 रुपए हो गई है. इसके अलावा कमर्शियल गैस सिलेंडर के भी दाम करीब 150 रुपए तक बढ़ गए हैं. जिसके बाद अब दिल्ली में कमर्शियल गैस की कीमत 1883 रुपए और मुंबई में 1835 रुपए होगी. कोलकाता में 1875.50 रुपए से बढ़कर 1990, चेन्नई में यह 1929 रुपए से बढ़कर 2043.50 रुपए हो गई है.

ये भी पढ़ेंः कहीं आपके पैन कार्ड पर किसी और ने तो लोन नहीं ले लिया? घर बैठे 2 मिनट में ऐसे करें चेक

क्यों बढ़ी कीमत?

मिडिल ईस्ट में जारी सैन्य तनाव की वजह से होर्मुज जलडमरूमध्य रास्ता कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. जिसकी वजह से वहां से आयात होने वाली तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की आपूर्ति प्रभावित हो गई. अब इसका असर भारत में घरेलू सिलेंडर के दामों में साफ दिखाई दे रहा है. होर्मुज के जरिये एलएनजी की आपूर्ति 28 फरवरी से ही रुक गई है. जिसके बाद एशियाई आयात बाजारों में चिंता बढ़ गई है. बढ़ी हुई कीमतों का सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा.

ज़रूर पढ़ें