6 महीने में दूसरी बार महंगा हुआ मदर देरी का दूध, अब इतने रुपये में मिलेगा एक लीटर दूध

Mother Dairy Milk Price Hike: महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को एक बार फिर झटका लगा है. मदर डेयरी ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी ने दूध के अलग-अलग वेरिएंट के दाम 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं. […]
MOTHER DAIRY

मदर डेयरी

Mother Dairy Milk Price Hike: महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को एक बार फिर झटका लगा है. मदर डेयरी ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी ने दूध के अलग-अलग वेरिएंट के दाम 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं. नई कीमतें 12 नवंबर से लागू होंगी. इससे पहले मदर डेयरी ने 14 मई, 2026 को भी दूध की कीमतें बढ़ाई थीं.

मदर डेयरी ने क्यों बढ़ाई कीमत

पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक, मदर डेयरी ने अपने खुले दूध की अलग-अलग किस्मों के उपभोक्ता कीमत में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. हालांकि, मदर डेयरी के प्रवक्ता ने इस पर कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया है. वहीं, सूत्रों के मुताबिक किसानों से दूध की खरीद कीमतें बढ़ गई हैं जिसके कारण कंपनी को लागात में हुई बढ़ोतरी का कुछ बोझ उपभोक्ताओं पर डालना पड़ रहा है.

कितनी हुई कीमत?

कीमत बढ़ने के बाद अब मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध 76 रुपये और टोंड दूध 62 रुपये में मिलेगा. इसी तरह डबल टोंड मिल्क की कीमत 54 रुपये से बढ़कर 56 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं, गाय के दूध की कीमत 62 रुपये से बढ़ाकर 65 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है. इसके अलावा दिल्ली एनसीआर में, टोंड मिल्क की कीमत 58 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है.

हर दिन 35 लाख लीटर दूध की बिक्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी दिल्ली-एनसीआर बाजार में अपने आउटलेट्स, जनरल ट्रेड और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए रोजाना लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है. कुल मिलाकर, कंपनी रोजाना 50 लाख लीटर से ज्यादा दूध बेचती है. बेहतर मांग के दम पर मदर डेयरी ने पिछले वित्त वर्ष में अपना कारोबार 17 प्रतिशत बढ़ाकर 20,300 करोड़ रुपये कर लिया था.

ज़रूर पढ़ें