अब पंचायत फंड में नहीं होगी गड़बड़ी! MP सरकार ने शुरू किया ‘दृष्टि’ डिजिटल ऑडिट प्लेटफॉर्म
'दृष्टि' डिजिटल ऑडिट प्लेटफॉर्म लॉन्च
MP Drishti Audit Platform: आए दिन नागरिकों द्वारा गांव के विकास और उससे जुड़े पंचायत फंड को लेकर सवाल उठाए जाते हैं. हाल ही में मोहन सरकार ने एक नई डिजिटल पहल की शुरुआत की है, जिसके ज़रिए अब प्रदेश की सभी पंचायतों की वित्तीय देखरेख की जाएगी. मध्य प्रदेश सरकार ने ‘दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म’ लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से अब प्रदेश के लगभग 23,011 गांवों की वित्तीय स्थिति, आय और लेन-देन से संबंधित सभी जानकारियों को इसी प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाएगा.
सरकार के इस फैसले से पंचायतों की वित्तीय व्यवस्था में अधिक पारदर्शिता आएगी और पंचायतें पहले से कहीं अधिक जवाबदेह बनेंगी. इस नई पहल के तहत अब यह पता लगाना आसान होगा कि पंचायत का पैसा कहां और कितना खर्च हुआ है तथा फंड में कितनी राशि शेष बची है. पंचायत की इस वित्तीय जानकारी को गांव का हर नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल फोन से ही चेक कर सकता है.
क्या है दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म?
दृष्टि डिजिटल ऑडिट प्लेटफॉर्म को पंचायती राज संचालनालय ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के तकनीकी सहयोग से तैयार किया है. इस प्लेटफॉर्म पर राज्य की सभी पंचायतों की वित्तीय जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. इससे ऑडिट प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी.
पंचायत ऑडिट व्यवस्था होगी और अधिक पारदर्शी
— Panchayat and Rural Development Department, MP (@minprdd) July 14, 2026
—
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 𝐃𝐑𝐀𝐒𝐇𝐓𝐈 सॉफ्टवेयर का शुभारंभ कर पंचायत स्तर पर ऑडिट प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की
साथ ही, दर्पण पोर्टल पर पेमेंट गेटवे सुविधा का भी शुभारंभ किया। pic.twitter.com/rXzofCzKcu
पहले जो भी अधिकारी ऑडिट करता था, उसे कई जगहों से डेटा कलेक्ट करना पड़ता था, लेकिन अब इस नए प्लेटफॉर्म के लॉन्च होने के बाद ऑडिटर को किसी पंचायत में जाकर बार-बार रिकॉर्ड देखने की ज़रूरत नहीं होगी. वह घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से दृष्टि ऐप के ज़रिए पंचायत की आय, व्यय, पेमेंट और वित्तीय जानकारियों को चेक कर सकेगा.
यह कैसे काम करेगा?
दृष्टि प्लेटफॉर्म पर पंचायतों के पैसों का पूरा हिसाब-किताब डिजिटल रूप में दर्ज रहेगा. ऑडिटर पोर्टल पर लॉग-इन करके किसी भी पंचायत की कमाई, खर्च, पेमेंट के कागजात, वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं पर हुए खर्च की ऑनलाइन जांच कर सकेंगे. उन्हें यह भी पता चल जाएगा कि सरकार से मिले फंड का सही इस्तेमाल हुआ है या नहीं. इसके आने से ऑडिट का काम पहले के मुकाबले बहुत आसान, तेज और व्यवस्थित हो जाएगा.
ये भी पढ़ें-होटल या ढाबे में मिला गंदा-खराब खाना? FSSAI के इस सरकारी ऐप पर करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई
दृष्टि डिजिटल प्लेटफॉर्म से क्या फायदा होगा?
- इस नई डिजिटल पहल से पंचायतों के साथ-साथ ऑडिटर्स को भी कई लाभ होने वाले हैं.
- दृष्टि डिजिटल प्लेटफॉर्म लागू होने से समय की सबसे बड़ी बचत होगी.
- पंचायत के वित्तीय मामलों से संबंधित सभी रिकॉर्ड्स सुरक्षित रहेंगे.
- वहीं ऑडिट प्रक्रिया में तेजी आएगी.
- पंचायत फंड में किसी भी तरह की वित्तीय गढ़बड़ियों पर नज़र रखी जा सकेगी.
- पंचायतों की सरकार और जनता के प्रति जवाबदेही बढ़ेगी.