NCRTC-IRCTC की नई सुविधा, अब एक ऐप से ही बुक कर सकेंगे Namo Bharat और अन्य ट्रेनों के टिकट

NCRTC-IRCTC New Rule: नए नियम के तहत अब नमो भारत और भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग बहुत आसान हो गई है. यात्री NCERTCNamo Bharat App पर दिए गए IRCTCऑप्शन से सीधे ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं.
Train

एक ऐप से ही बुक कर सकेंगे टिकट (सांकेतिक तस्वीर)

NCRTC-IRCTC New Rule: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नई पहल की शुरुआत की है. इस नए नियम के तहत दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लाखों लोगों का सफर काफी आसान हो जाएगा. NCSRTC और IRCTC ने आपस में हाथ मिलाया है ताकि यात्री एक ही जगह से अपनी टिकट बुक कर सकें. इस नई डिजिटल सेवा की मदद से अब आप भारतीय रेलवे और ‘नमो भारत’ ट्रेन, दोनों की बुकिंग एक साथ कर पाएंगे, जिससे आपका समय बचेगा और पूरी यात्रा बिना किसी परेशानी के पूरी होगी.

क्या है नया नियम?

नए नियम के तहत अब नमो भारत और भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग बहुत आसान हो गई है. यात्री ‘NCERTC Namo Bharat App’ पर दिए गए ‘IRCTC’ ऑप्शन से सीधे ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं. इसी तरह IRCTC Rail Connect ऐप के जरिए दिल्ली आने वाले यात्री अपनी बुकिंग डिटेल्स में जाकर सीधे नमो भारत का टिकट ले सकते हैं. दोनों सेवाओं के आपस में जुड़ जाने से अब यात्रियों को एक ही जगह से अपनी पूरी यात्रा की बुकिंग करने की सुविधा मिल गई है.

इस नए नियम से यात्रियों को क्या फायदा होगा?

यह न्यू टिकटिंग सिस्टम यात्रियों के सफर को बेहद आसान बनाएगा. अब आपको अलग-अलग ऐप्स पर अपनी जानकारी बार-बार भरने की जरूरत नहीं होगी. IRCTC से ट्रेन टिकट बुक करते ही कन्फर्मेशन पेज पर आपको NCRTC नमो भारत ट्रेन टिकट का ऑप्शन मिल जाएगा. इसके अलावा, आप अपनी ‘बुकिंग हिस्ट्री’ में जाकर भी कभी भी टिकट बुक कर सकते हैं.

इस रूट के लोगों के लिए यात्रा हुआ आसान

मेरठ से दिल्ली आने वाले यात्रियों के लिए अब सफर और भी आसान हो गया है. आप नमो भारत ट्रेन से दिल्ली आते समय ही भारतीय रेलवे की लंबी दूरी की ट्रेनों का टिकट भी बुक कर सकते हैं. NCRTC की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, आनंद विहार का नमो भारत स्टेशन सीधे मुख्य रेलवे स्टेशन से जुड़ा है, जिससे आप बिना किसी परेशानी के अपनी दूसरी ट्रेन पकड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें:-बैंक्वेट हॉल भूल जाइए! अब नमो भारत ट्रेन के कोच में मनाएं अपना जन्मदिन, जानिए कितना लगेगा खर्च

फिजिकल इंटीग्रेशन का मुख्य लक्ष्य क्या है?

  • नमो भारत स्टेशनों को इस तरह बनाया जा रहा है कि यात्री आसानी से भारतीय रेलवे, मेट्रो और बस अड्डों के बीच आवाजाही कर सकें.
  • इस फिजिकल इंटीग्रेशन का मुख्य लक्ष्य यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाना और अलग-अलग साधनों को आपस में जोड़ना है.
  • दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर का 55 किलोमीटर हिस्सा (न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक) फिलहाल यात्रियों के लिए चालू है.
  • जैसे-जैसे यह कॉरिडोर बढ़ेगा, इससे सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा और लोगों के कीमती समय की बचत होगी.
  • यह सिस्टम न केवल यातायात को सुगम बनाएगा, बल्कि प्रदूषण घटाकर हरित परिवहन (Green Transport) को भी बढ़ावा देगा.

ज़रूर पढ़ें