Nothing का बम्पर ऑफर, 2,300 रुपये वाले ईयरबड्स अब केवल 99 रु में पाएं, जानिए पूरी डिटेल
CMF Buds 2 पाएं सिर्फ 99 रुपये में
Nothing CMF Buds 2 Offer: अभी तक भारी छूट के लिए अमेज़न सेल और फ्लिपकार्ट की ‘बिग बिलियन डे सेल’ ही जानी जाती थी, जहां लाखों का सामान बहुत कम दामों पर मिल जाता है. लेकिन हाल ही में नथिंग (Nothing) भारत में एक ऐसा धमाकेदार ऑफर लेकर आया है, जिसके तहत आप CMF Buds 2 को मात्र 99 रुपये में खरीद सकते हैं. दरअसल, नथिंग बेंगलुरु में भारत का अपना पहला फ्लैगशिप स्टोर शुरू करने जा रहा है.
यह स्टोर 14 फरवरी को खुलेगा. ओपनिंग डे के खास अवसर पर कंपनी एक ‘सेलिब्रेटरी ऑफर’ लेकर आई है, जिसके तहत 2,299 रुपये की कीमत वाले CMF Buds 2 सिर्फ 99 रुपये में उपलब्ध होंगे. बता दें कि यह किफायती ऑफर केवल 99 मिनट के लिए ही है. बड्स के अलावा, नथिंग स्टोर के दूसरे प्रोडक्ट्स पर भी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है.
इन प्रोडक्टस पर भी ऑफर पाएं
अगर आप Nothing Phone (3) खरीदते हैं, तो ऑफर के तहत 5,999 रुपये की कीमत वाला Nothing Ear (a) बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा. वहीं Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro खरीदने पर आपको CMF Buds 2 मुफ्त मिलेगा. यह ऑफर यहीं खत्म नहीं होता. CMF Phone (3a) Lite और CMF Phone 2 Pro की खरीदारी पर भी CMF Buds 2 मुफ्त दिया जा रहा है. इन सभी आइटम्स की खरीद पर ग्राहकों को तीन महीने की एक्सटेंडेड वारंटी भी मिलेगी.
नथिंग न्यू स्टोर का पता
सबसे खास बात यह है कि ब्रांड ग्राहकों के लिए डिस्प्ले पर RCB की ट्रॉफी भी दिखाएगा. नथिंग का यह नया स्टोर 14 फरवरी को सुबह 9 बजे खुलेगा. नए स्टोर का पता 660/1, 100 फीट रोड, फर्स्ट स्टेज, इंदिरानगर, बेंगलुरु, कर्नाटक-560038 है.
CMF Buds 2 की कीमत
बता दें कि भारत में जब CMF Buds 2 लॉन्च हुए थे, तब उनकी शुरुआती कीमत 2,699 रुपये थी. वर्तमान में ये फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर 2,299 रुपये में मिल रहे हैं. CMF Buds 2 को डार्क ग्रे, लाइट ग्रीन और ऑरेंज जैसे शानदार कलर ऑप्शंस के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया था.
ये भी पढ़ें-Valentine Week Scam Alert: वैलेंटाइन वीक में बढ़ रहे ऑनलाइन स्कैम, जानिए कैसे बचें
CMF Buds 2 के फीचर्स
- इसमें 11mm के ड्राइवर्स और Dirac Opteo ट्यूनिंग दी गई है, जो साउंड को बेहतर बनाती है.
- यह 48dB तक के Hybrid ANC (एक्टिव नॉयस कैंसिलेशन) को सपोर्ट करता है.
- केस के साथ कुल 55 घंटे तक का बैकअप मिलता है (ANC के साथ), जबकि सिंगल ईयरबड फुल चार्ज पर 13.5 घंटे तक चल सकता है.
- इसमें लेटेस्ट Bluetooth 5.4 और ‘डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी’ का फीचर है.
- गेमर्स के लिए इसमें 110ms की लो-लेटेंसी दी गई है.
- धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP55 रेटिंग मिली है.
- यह Nothing X ऐप के साथ पूरी तरह काम करता है.