Vistaar NEWS

NPS Tatkal: अब UPI से कुछ मिनटों में खुलेगा NPS अकाउंट, PFRDA ने शुरू की नई सुविधा

Open NPS Account via UPI

UPI से NPS अकाउंट ओपन करें

Open NPS Account via UPI: रिटायरमेंट प्लानिंग हुई आसान, UPI से खुलेगा NPS अकाउंटअपने रिटायरमेंट को सुरक्षित करने के लिए राष्ट्रीय पेशन प्रणाली (NPS) से जुड़ना अब और भी आसान हो गया है. पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने नया सुविधा NPS तत्काल शुरू की है. इस योजना के तहत अब आप अपने मोबाइल में मौजूद UPI ऐप से सीधे नया NPS खाता खोल सकती है और अपनी पेंशन के लिए पैसे भी जमा कर सकते हैं. पहले नया NPS खाता खोलने के लिए लंबी कागजी कार्रवाई करनी पड़ती थी और परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (PRAN) लेना पड़ता था. लेकिन अब यह काम चुटकियों में हो जाएगा.

अभी BHIM UPI पर शुरू हुई सुविधा

फिलहाल यह सुविधा BHIM UPI पर शुरू की गई है. आने वाले समय में यह दूसरे UPI ऐप्स पर भी उपलब्ध होगी. इस योजना से देश के 5 बड़े बैंक जुड़ चुके हैं. इसमें SBI, HDFC, ICICI, Axis Bank और IDFC फर्स्ट बैंक शामिल हैं. आपका UPI जिस बैंक खाते से लिंक है, उसी बैंक में मौजूद आपकी KYC के आधार पर नया NPS अकाउंट तुरंत खोल दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-आज UPI से पेमेंट में आ सकती है दिक्कत, व्यापारियों ने किया No UPI Day का ऐलान

UPI से NPS अकाउट कैसे खोलें?

Exit mobile version