Open NPS Account via UPI: फिलहाल यह सुविधा BHIM UPI पर शुरू की गई है. आने वाले समय में यह दूसरे UPI ऐप्स पर भी उपलब्ध होगी. इस योजना से देश के 5 बड़े बैंक जुड़ चुके हैं. इसमें SBI, HDFC, ICICI, Axis Bank और IDFC फर्स्ट बैंक शामिल हैं.
एक दिन पहले शनिवार को मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नई पेंशन प्रणाली यूपीएस को मंजूरी दी. केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि कम से कम 25 साल की सेवा के बाद कर्मचारियों को मूल वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन दिया जाएगा.
Unified Pension Scheme: अब तक जहां कर्मचारी को ओल्ड पेंशन स्कीम और न्यू पेंशन स्कीम में एक का चुनाव करने का मौका मिलता था, वहां अब न्यू पेंशन स्कीम और यूनिफाइड पेंशन स्कीम को चुनने का अवसर मिलेगा.