Delhi Route Trains Cancelled October: अक्टूबर में कैंसिल रहेंगी दिल्‍ली रूट की ये ट्रेनें, सफर पर जाने से पहले देख लें लिस्‍ट

October Train Cancellation List: त्योहारी सीजन यानी अक्टूबर महीने में रेलवे ने कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया है. सफर पर जाने से पहले इन ट्रेनों की सूची चेक जरुर से कर लें.
TRAIN

ट्रेन

October Train Cancellation List: साल 2026 के अक्टूबर महीने में नवरात्रि और दशहरा जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं. ऐसे में यदि आपने कहीं जाने का प्‍लान बनाया है, या आप ट्रेक की टिकट बुक करने का सोच रहे हैं तो पहले इस खबर का पढ़ लें और इस दौरान कैंसिल हाेने वाली ट्रेनों के बारे में जरुर से जान लें.

दरअसल, त्योहारी सीजन यानी अक्टूबर महीने में रेलवे ने कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया है. सफर पर जाने से पहले इन ट्रेनों की सूची चेक जरुर से कर लें.

ट्रेन को क्यों किया गया कैंसिल

अक्टूबर महीने में ट्रेन का सफर करने वाले यात्री जान लें कि दिल्‍ली से रेवाड़ी रेलखंड पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग से जुड़ा काम किया जा रहा है. इसके चलते रेलवे की तरफ से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

5 और 6 अक्टूबर को कैंसिल रहने वाली ट्रेन

  • दिल्‍ली से जैसलमेर जाने वाली (ट्रेन नंबर 14087) 5 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी.
  • दिल्‍ली सराय से बांद्रा टर्मिनस (ट्रेन नंबर 12215) 6 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी.
  • बांद्रा-दिल्ली सराय रोहिल्ला (ट्रेन नंबर 12216) 6 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी.
  • हिसार-रेवाड़ी (ट्रेन नंबर 54316) 6 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी.
  • रेवाड़ी-हिसार (ट्रेन नंबर 54315) 6 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी.
  • तिलक ब्रिज-सिरसा (ट्रेन नंबर 15307) 6 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी.
  • जैसलमेर-दिल्ली (ट्रेन नंबर 14088) 6 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी.
  • दिल्ली-हिसार (ट्रेन नंबर 54309) 6 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी.
  • भुज-दिल्ली सराय (ट्रेन नंबर 20983) 6 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी.

7 अक्टूबर को कैंसिल रहने वाली ट्रेन

  • जयपुर-दिल्ली सराय (ट्रेन नंबर 12985) 7 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी.
  • दिल्ली-रेवाड़ी (ट्रेन नंबर 54417) 7 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी.
  • दिल्ली सराय-जयपुर (ट्रेन नंबर 12086) 7 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी.
  • दिल्ली-रेवाड़ी (ट्रेन नंबर 74003) 7 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी.
  • हिसार-दिल्ली (ट्रेन नंबर 54310) 7 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी.
  • दिल्ली सराय-अजेमर (ट्रेन नंबर 12066) 7 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी.
  • चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस (ट्रेन नंबर 22452) 7 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी.
  • रेवाड़ी-दिल्ली (ट्रेन नंबर 74002) 7 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी.
  • दिल्ली सराय-भुज (ट्रेन नंबर 20984) 7 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी.
  • दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत (ट्रेन नंबर 26482) 7 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी.
  • सिरसा-तिलक ब्रिज (ट्रेन नंबर 15308) 7 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी.
  • दिल्ली-रेवाड़ी (ट्रेन नंबर 54421) 7 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी.
  • जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत (ट्रेन नंबर 26481) 7 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी.
  • अजमेर-दिल्ली सराय (ट्रेन नंबर 12065) 7 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी.

8 अक्टूबर को कैंसिल ट्रेन

  • बांद्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ (ट्रेन नंबर 22451) 8 अक्टूबर को कैंसिल रहने वाली है.

ये भी पढे़ं- रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब जनरल कोच में सफर होगा और भी आसान, हर ट्रेन में मिलेंगे 4 कोच

ज़रूर पढ़ें