ऑनलाइन शॉपिंग में मिला खराब सामान? इस सरकारी नंबर पर करें शिकायत, तुरंत मिलेगी मदद
खराब ऑनलाइन सामान मिलने पर यहां करें शिकायत
Online Shopping Complaint: आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गई है. कपड़ों से लेकर मोबाइल और घरेलू सामान तक, ज्यादातर लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदारी करना पसंद करते हैं. हालांकि कई बार ऐसा होता है कि ऑर्डर किया गया सामान खराब, टूटा हुआ या गलत निकल आता ह. ऐसे मामलों में ग्राहक आमतौर पर कंपनी के कस्टमर केयर से संपर्क करते हैं, लेकिन कई बार वहां से भी कोई समाधान नहीं मिल पाता.
कहां शिकायत करें?
ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है. उपभोक्ता मामलों के विभाग ने हाल ही में अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि ग्राहकों की मदद के लिए राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (NCH) उपलब्ध है.
Faced a consumer related issue? Don’t ignore it—call the National Consumer Helpline at 1915 or scan the QR to file your complaint through WhatsApp or the NCH App. #ConsumerAssistance #jagograhakjago #NCH1915 #ConsumerProtection pic.twitter.com/xXDdPyzuoH
— Consumer Affairs (@jagograhakjago) June 15, 2026
यहां ग्राहक अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और समस्या के समाधान के लिए सहायता प्राप्त कर सकते हैं.
किन मामलों में कर सकते हैं शिकायत?
यदि ऑनलाइन खरीदा गया सामान खराब या टूटा-फूटा मिला है, गलत प्रोडक्ट की डिलीवरी हुई है, रिफंड नहीं मिल रहा है, एक्सचेंज में परेशानी आ रही है या कंपनी का कस्टमर केयर आपकी शिकायत पर कोई जवाब नहीं दे रहा है, तो आप राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन के नंबर 1915 पर संपर्क कर सकते हैं. यहां अपनी समस्या बताकर आगे की प्रोसेस और समाधान से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है.
WhatsApp और NCH App के जरिए करें शिकायत
- सिर्फ फोन कॉल ही नहीं, बल्कि ग्राहक अपनी शिकायत WhatsApp और NCH App के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं.
- इसके लिए संबंधित QR कोड स्कैन करके प्लेटफॉर्म तक पहुंचा जा सकता है और जरूरी जानकारी भरकर शिकायत आसानी से भेजी जा सकती है.
ये भी पढ़ें-शहर में किराए का घर ढूंढना हुआ आसान, सरकार दे रही सस्ते आवास की सुविधा, जानें कैसे उठाएं लाभ
इन बातों का रखें ध्यान
- शिकायत दर्ज करते समय कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपने पास रखना बहुत महत्वपूर्ण है.
- इनमें ऑर्डर नंबर, खरीदारी की रसीद, पेमेंट का प्रमाण और खराब या गलत प्रोडक्ट की फोटो शामिल हैं.
- ये डॉक्यूमेंट्स शिकायत की जांच और समाधान प्रोसेस को आसान बनाते हैं, जिससे आपकी समस्या का निपटारा जल्दी हो सकता है.