PM Kisan 23rd Kist Update: किसानों के लिए बड़ी खबर! क्या 18 जून को आएगी पीएम किसान की 23वीं किस्त? जानिए लेटेस्ट अपडेट
क्या 18 जून को आएगी पीएम किसान की 23वीं किस्त
PM Kisan 23rd Installment June 18: पीएम किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए सबसे उपयोगी और मददगार योजनाओं में से एक है. इस योजना के तहत सरकार साल भर में किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कराती है. अब तक इस योजना की कुल 22 किस्तें जारी हो चुकी हैं, वहीं अब करोड़ों लाभार्थी 23वीं किस्त के इंतजार में हैं.
इन दिनों सोशल मीडिया पर पीएम किसान की 23वीं किस्त की तारीख को लेकर काफी ज्यादा चर्चाएं हो रही हैं. यह दावा किया जा रहा है कि पीएम किसान की अगली किस्त 18 जून को जारी की जाएगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस तारीख को लेकर कितनी सच्चाई है और पीएम किसान की 23वीं किस्त के पैसे किसानों के खाते में किस दिन आएंगे.
क्या 18 जून को आएगी पीएम किसान की 23वीं किस्त?
बता दें कि पीएम किसान योजना की अब तक कुल 22 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और इसका सीधा लाभ देश के करोड़ों किसानों को हुआ है. 13 मार्च 2026 के बाद से अब किसान 23वीं किस्त की ओर नजरें लगाए हुए हैं. चारों तरफ बस यही चर्चाएं हो रही हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी 18 जून को 23वीं किस्त जारी करेंगे, लेकिन आपको बता दें कि इस तारीख को लेकर सरकार की तरफ से अभी तक कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है. इसलिए यह कहना सही नहीं होगा कि पीएम किसान की 23वीं किस्त 18 जून को ही जारी होगी.
क्यों हो रही है 18 जून की चर्चा?
- साल 2024 में 18 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त जारी की थी, जिसके तहत DBT के जरिए 9.26 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम सीधे भेजी गई थी.
- इसी पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि सरकार इस बार भी उसी तारीख यानी 18 जून को किस्त का पैसा ट्रांसफर कर सकती है, हालांकि जब तक सरकार की तरफ से इसकी कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हो जाती, तब तक इसे सिर्फ एक अनुमान ही माना जाएगा.
कब जारी होगी 23वीं किस्त?
- योजना के नियमों के अनुसार, सरकार हर अगली किस्त चार महीने के अंतराल में भेजती है और 2 हजार रुपये की किस्त के रूप में किसानों के खाते में DBT के माध्यम से पैसा डालती है.
- योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की गई थी, इसलिए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जून महीने में पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी हो सकती है.