Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में होगा पैसा डबल, मिलेगी 100% सरकारी सुरक्षा, जानें पूरी डिटेल
पोस्ट ऑफिस स्कीम
Post Office KVP Scheme: आजकल ज्यादातर लोग अपनी मेहनत की कमाई ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं, जहां पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहे और भविष्य में अच्छा रिटर्न भी मिले. इसी वजह से पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाओं की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. कई मामलों में इन योजनाओं पर मिलने वाला ब्याज बैंक की FD से भी बेहतर होता है. इन्हीं में से एक लोकप्रिय योजना ‘किसान विकास पत्र (KVP)’ है, जिसे आम बोलचाल में’पैसा डबल करने वाली स्कीम’ भी कहा जाता है. यह केंद्र सरकार द्वारा समर्थित योजना है, इसलिए इसमें निवेश करना काफी सुरक्षित माना जाता है. साथ ही इसमें कम राशि से भी निवेश शुरू किया जा सकता है.
क्या है किसान विकास पत्र (KVP) योजना?
किसान विकास पत्र (KVP) पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी बचत योजना है, जिसमें निवेश की गई राशि एक निश्चित समय के बाद दोगुनी हो जाती है. यह योजना उन लोगों के लिए अच्छी मानी जाती है, जो बिना किसी जोखिम के लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं. बता दें कि इस योजना पर सरकार की गारंटी होती है, इसलिए इसमें निवेशकों का पैसा सुरक्षित रहता है. इसके अलावा शेयर बाजार या अन्य निवेश माध्यमों की तरह बाजार के उतार-चढ़ाव का इस योजना पर कोई असर नहीं पड़ता.
कितने समय में पैसा होता है दोगुना?
- फिलहाल किसान विकास पत्र (KVP) पर ‘7.50 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है.
- मौजूदा ब्याज दर के अनुसार निवेश की गई राशि 115 महीने यानी लगभग 9 साल 7 महीने में दोगुनी हो जाती है.
- यही कारण है कि इसे मनी डबल स्कीम के नाम से भी जाना जाता है.
- उदाहरण के तौर पर यदि कोई व्यक्ति इस योजना में 5 लाख रुपये इन्वेस्ट करता है, तो निर्धारित समय पूरी होने पर उसकी राशि लगभग 10 लाख रुपये हो जाएगी.
ये भी पढ़ें-EPFO का बड़ा फैसला, चार दिनों तक ठप रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, नहीं निकाल पाएंगे PF का पैसा
खाता खोलने और निवेश की सुविधा
- किसान विकास पत्र (KVP) में इन्वेस्टकी शुरुआत सिर्फ 1,000 रुपये से की जा सकती है.
- इस योजना में अधिकतम निवेश की कोई सीमा तय नहीं है, इसलिए निवेशक अपनी जरूरत और क्षमता के अनुसार कितनी भी राशि जमा कर सकते हैं.
- इसमें सिंगल अकाउंट और जॉइंट अकाउंट दोनों की सुविधा उपलब्ध है.
- इसके अलावा माता-पिता 10 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बच्चे के नाम पर भी KVP खाता खुलवा सकते हैं, जिससे बच्चों के भविष्य के लिए भी सुरक्षित बचत की जा सकती है.