Gold Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, जानें आज का लेटेस्ट रेट

Gold Price Drop Before Dhanteras: राजधानी भोपाल में भी त्योहार को लेकर जश्न का माहौल है. सराफा बाजारों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. आज राजधानी भोपाल में 24 कैरेट सोने का दाम 1,42,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो पिछले दिनों के मुकाबले कम है. वहीं चांदी की बात करें तो राजधानी भोपाल में आज 30 अक्टूबर 2026 को चांदी का भाव 2,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम है.
gold and silver

सोना और चांदी

Gold Silver Rates Slump Today: अगर आप भी दिवाली से पहले धनतेरस के शुभ अवसर पर सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय खरीदारी के लिए सबसे बेहतर है. पिछले कुछ दिनों से देशभर के कई बड़े और छोटे शहरों में लगातार सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं आज 30 अक्टूबर 2026 को सराफा बाजार में एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों मी भारी गिरावट दर्ज हुई है.आइए जानते हैं कि आज सराफा बाजार में सोना और चांदी किस दाम पर मिल रहा है.

दिल्ली मुंबई में आज सोना और चांदी का भाव

खबरों के अनुसार, आज 30 अक्टूबर को पिछले दिनों की तुलना में सोना और चांदी खरीदना थोड़ा सस्ता हुआ है. देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,44,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं चांदी का भाव भ गिरकर 2,14,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है. मुंबई में 22 कैरेट सोना 1,31,990 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,43,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है.

भोपाल में आज सोना-चांदी का क्या रेट है?

वहीं राजधानी भोपाल में भी त्योहार को लेकर जश्न का माहौल है. सराफा बाजारों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. आज राजधानी भोपाल में 24 कैरेट सोने का दाम 1,42,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो पिछले दिनों के मुकाबले कम है. वहीं चांदी की बात करें तो राजधानी भोपाल में आज 30 अक्टूबर 2026 को चांदी का भाव 2,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम है.

ये भी पढ़ें-धनतेरस पर सोना-चांदी, वाहन और बर्तन खरीदने का शुभ मुहूर्त, जानें किस चौघड़िया में खरीदारी होगी सबसे ज्यादा लाभदायक

ग्लोबल मार्केट में भी सोने पर दबाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 4,008.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई थी. अमेरिका में महंगाई बढ़ने से ब्याज दरों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाजार में आशंका है कि फेडरल रिजर्व साल के अंत में ब्याज दरें बढ़ा सकता है. अगर ब्याज दरें ऊंची रहती हैं तो सोने जैसी बिना ब्याज वाली संपत्ति की मांग कम हो सकती है.

ज़रूर पढ़ें