Railway News: रेलवे में 3000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 6 नवंबर, ऐसे करें अप्लाई

Railway News: दोनों परीक्षाएं कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होंगी. इसके बाद पद के अनुसार टाइपिंग स्किल टेस्ट या अन्य आवश्यक परीक्षा होगी. अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.
railway news

रेलवे न्यूज

Railway News: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC (Non-Technical Popular Categories) स्नातक स्तर के कुल 3,548 पदों पर भर्ती का ऐलान कर दिया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं.

सबसे ज्यादा पद मालगाड़ी प्रबंधक के

इच्छुक उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.इस भर्ती में चार अलग-अलग पदों पर सिलेक्शन किया जाएगा. सबसे ज्यादा पद मालगाड़ी प्रबंधक के हैं. इसके लिए कुल 2,750 रिक्तियां घोषित की गई हैं. इसके अलावा वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट के 371 पद, कनिष्ठ लेखा सहायक सह टाइपिस्ट के 300 पद और मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक के 127 पदों पर भर्ती की जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है. पद के अनुसार अलग-अलग योग्यता और टाइपिंग टेस्ट की शर्तें लागू होंगी. आयु सीमा और छूट का लाभ केंद्र सरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार दिया जाएगा. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, पूर्व सैनिक और दिव्यांग अभ्यर्थियों को आयु में छूट का प्रावधान है.

CBT-2 परीक्षा आयोजित की जाएगी

इसके बाद CBT-2 परीक्षा आयोजित की जाएगी. दोनों परीक्षाएं कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होंगी. इसके बाद पद के अनुसार टाइपिंग स्किल टेस्ट या अन्य आवश्यक परीक्षा होगी. अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा. वहां अपने जोन के अनुसार RRB का चयन कर नया रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा.

ज़रूर पढ़ें