RBI गवर्नर ने किया Repo Rate का ऐलान, आपके लोन की EMI पर क्या पड़ेगा असर?
RBI गवर्नर ने किया Repo Rate का ऐलान
Home Auto Loan EMI Impact: भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी में लिए गए फैसलों का ऐलान कर दिया है. अगर आपने भी होम लोन या ऑटो लोन लिया है, तो यह खबर आपके लिए है. जानें इस साल रेपो रेट पर क्या बदलाव किया गया. इस बदलाव का आपकी ईएमआई पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि इस साल भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी रेपो रेट का कुछ भी असर लोन की ईएमआई पर नहीं पड़ेगा. इस साल भी रेपो रेट 5.25 प्रतिशत स्थिर रखने का फैसला किया गया है. रेपो रेट को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के ख्याल आ रहे थे. लोगों का मानना था रेपो रेट को बढ़ाया जा सकता है, लेकिन रिजर्व बैंक ने स्थिर रखने का फैसला किया. अगर रेपो रेट बढ़ाया जाता है. इसका असर करोड़ों लोगों पर पड़ता, जो लोन की ईएमआई भर रहे हैं.
रेपो रेट में नहीं हुआ कोई बदलाव
जब RBI के गवर्नर रेपो रेट के नतीजों का ऐलान कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का जिक्र करते हुए कहा कि वेस्ट एशिया की वजह से वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता है और कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उथल-पुथल देखने को मिल रहा है. इसके बाद भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
ये भी पढे़ेंः LPG यूजर्स तुरंत निपटा लें ये जरूरी काम, 16 अगस्त के बाद गैस सिलेंडर मिलने में आ सकती है दिक्कत
रेपो रेट FY27 में अच्छी रहने की उम्मीद
RBI के गवर्नर ने उम्मीद की है कि जल्द ही ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ में सुधार हो सकता है. ग्लोबल उतार-चढ़ाव के बीच भी रेपो रेट काफी अच्छा रहा है. इसलिए आगे भी ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ में सुधार की उम्मीद है. अनुमान है कि FY27 के लिए GDP ग्रोथ 6.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत किया गया है. वहीं पहली तिमाही में तो 7 प्रतिशत रहने की उम्मीद है. फिलहाल, इस रेपो रेट का आम लोगों पर कोई असर देखने को नहीं मिलेगा.