Vistaar NEWS

सोशल मीडिया पर ‘वीडियो देखो और पैसे कमाओ’ ऑफर से रहें सावधान, जानिए कैसे होता है स्कैम

Cyber Fraud

सांकेतिक तस्वीर

Reels Scam: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे विज्ञापन दिखाई देते हैं जिनमें कहा जाता है कि सिर्फ रील्स या वीडियो देखकर घर बैठे हजारों रुपये कमाए जा सकते हैं. लेकिन कई बार ये ऑफर असली नहीं बल्कि साइबर ठगी का हिस्सा होते हैं. ठग लोगों को आसान कमाई का लालच देकर उनके बैंक अकाउंट और निजी जानकारी तक पहुंच बना लेते हैं. इसलिए ऐसे किसी भी ऑफर पर आंख बंद करके भरोसा करना भारी पड़ सकता है.

कैसे दिया जाता है लोगों को चूना?

साइबर अपराधी फर्जी कमाई वाले ऐप्स और वेबसाइट्स का सहारा लेते हैं. ये लोग दावा करते हैं कि वीडियो देखने, लाइक करने या छोटे-छोटे टास्क पूरे करने पर पैसे मिलेंगे. जब कोई यूजर इन ऐप्स को डाउनलोड करता है, तो उससे कई तरह की परमिशन मांगी जाती हैं. कई बार लोग बिना सोचे-समझे सभी परमिशन दे देते हैं, जिससे ठगों को फोन की जरूरी जानकारी तक पहुंच मिल जाती है.

इसके बाद यूजर्स को कुछ समय तक कमाई का झांसा दिया जाता है ताकि उन्हें भरोसा हो जाए. लेकिन जैसे ही व्यक्ति पैसे निकालने की कोशिश करता है, उसके सामने एक फर्जी पेमेंट ऐप या लिंक खुल जाता है. इस पर क्लिक करते ही फोन में नकली APK फाइल डाउनलोड हो जाती है. यह फाइल फोन में मौजूद बैंकिंग जानकारी, OTP और पर्सनल डाटा चुराने का काम करती है.

खुद को कैसे रखें सुरक्षित?

तुरंत ऐप डाउनलोड न करें

सोशल मीडिया पर दिखने वाले चमकदार विज्ञापन और फर्जी रिव्यू देखकर तुरंत ऐप डाउनलोड करने की गलती न करें. अगर कोई बिना मेहनत के जल्दी पैसे कमाने का वादा करे, तो समझ जाएं कि मामला संदिग्ध हो सकता है.

ये भी पढ़ें-Mule Account Scam: हर महीने 25 हजार रुपये कमाने का ऑफर पड़ सकता है भारी, साइबर ठग ऐसे लगा रहे चूना, जानिए कैसे बचें

साइबर ठगी होने पर क्या करें?

Exit mobile version