स्वतंत्रता दिवस पर डाक विभाग का बड़ा ऐलान, अब ज्यादा लोगों को मिलेगा ग्रामीण डाक जीवन बीमा का लाभ, जानें नया नियम

RPLI New Rules: नए नियम के तहत POSB या किसी अनुसूचित बैंक में चालू और सक्रिय सेविंग्स अकाउंट होना RPLI के लिए अतिरिक्त पात्रता मानी जाएगी. इससे ग्रामीण क्षेत्र में रहने की पुरानी शर्त में बदलाव हुआ है. इसका मकसद ज्यादा लोगों और परिवारों तक कम लागत वाला जीवन बीमा पहुंचाना है.
Post Office Scheme

पोस्ट ऑफिस के नियमों में बदलाव

RPLI New Rules: स्वतंत्रता दिवस से पहले इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) को लेकर बड़ा बदलाव किया है. अब इस योजना का लाभ केवल ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक सीमित नहीं रहेगा. नए नियम के अनुसार, इंडिया पोस्ट के पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक (POSB) या किसी भी अनुसूचित बैंक में सक्रिय बचत खाता रखने वाला व्यक्ति भी RPLI के लिए पात्र हो सकता है. डाक विभाग ने इस नए नियम को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है.

बैंक खाता भी बनेगा पात्रता

नए नियम के तहत POSB या किसी अनुसूचित बैंक में चालू और सक्रिय सेविंग्स अकाउंट होना RPLI के लिए अतिरिक्त पात्रता मानी जाएगी. इससे ग्रामीण क्षेत्र में रहने की पुरानी शर्त में बदलाव हुआ है. इसका मकसद ज्यादा लोगों और परिवारों तक कम लागत वाला जीवन बीमा पहुंचाना है.

बीमा लेना हुआ आसान

अब RPLI लेने के लिए सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र का स्थायी निवासी होना जरूरी नहीं है. अगर आपके पास पोस्ट ऑफिस या किसी शेड्यूल्ड बैंक में सक्रिय बचत खाता है, तो आप इस योजना के लिए पात्र हो सकते हैं. यानी बैंक या पोस्ट ऑफिस में सेविंग्स अकाउंट रखने वाले लोगों के लिए अब इस बीमा योजना का रास्ता आसान हो गया है.

डिजिटल डॉक्यूमेंट्स भी मान्य

नए नियम में डिजिटल प्रमाण को भी महत्व दिया गया है. बैंक खाते की जानकारी साबित करने के लिए अलग से फिजिकल बैंक सर्टिफिकेट देना जरूरी नहीं होगा. पासबुक की जानकारी, मोबाइल बैंकिंग स्क्रीनशॉट, ईमेल स्टेटमेंट या एटीएम मिनी स्टेटमेंट जैसे डिजिटल प्रमाण भी स्वीकार किए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें-मुर्रा भैंस खरीदने पर सरकार देगी 75% सब्सिडी, जानें योजना में कैसे करें आवेदन

क्या है RPLI?

ग्रामीण डाक जीवन बीमा यानी RPLI भारत सरकार की जीवन बीमा योजना है, जिसे 24 मार्च 1995 को शुरू किया गया था. इसका उद्देश्य खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों, किसानों और महिलाओं को कम खर्च में बीमा सुरक्षा देना था. इस योजना में 10 हजार रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का बीमा कराया जा सकता है.

ज़रूर पढ़ें