Share Market: ट्रंप टैरिफ कम होते ही शेयर बाजार में तूफानी तेजी, 2400 उछला सेंसेक्स
शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी
Share Market Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगे टैरिफ को कम करने की घोषणा कर दी, जिसके बाद भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. निफ्टी और सेंसेक्स में जबरदस्त उछाल बनी हुई है. आज निफ्टी-50 की एक्सपायरी भी है. सेंसेक्स भी 2400 से ज्यादा में ट्रेड कर रहा है.
आज मंगलवार को शेयर बाजार खुलते ही बाजार में 3 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल देखने को मिला. कई सेक्टर के शेयरों पर भी काफी तेजी बनी हुई है. सबसे ज्यादा उछाल आईटी, टेक्सटाइल, फार्मा, ऑटो जैसे सेक्टरों के स्टॉक्स में देखने को मिल रही है. टैरिफ बढ़ने पर इन शेयरों में भारी गिरावट भी दर्ज की गई थी.
IT सेक्टर में जबरदस्त उछाल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ ट्रेड डील पर सहमति जताते हुए भारतीय शिपमेंट्स पर लगी टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने की घोषणा की है. जिसकी वजह से सबसे ज्यादा तेजी आईटी सेक्टर पर देखने को मिल रही है. इसके अलावा अडानी के भी शेयरों में जबरदस्त उछाल बनी हुई है. कुछ शेयर 10 प्रतिशत से ऊपर चल रहे हैं. यानी कहा जा सकता है कि ट्रेड डील के बाद भारतीय निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है.
विदेशी निवेशकों के वापस लौटने की उम्मीद
मोदी सरकार का रविवार, 1 फरवरी को बजट पेश हुआ, उस दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई. एक ही दिन में निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपए स्वाहा हो गए थे. लेकिन आज जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. निवेशकों की नेटवर्थ में करीब 13 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का उछाल आया है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि जो विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार से दूरी बना रहे थे, उनके फिर लौटने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ेंः भारत-EU FTA ने कैसे बदला ट्रंप का गेम? 50 से टैरिफ घटाकर 18% करने की इनसाइड स्टोरी
इन सेक्टरों में सबसे ज्यादा उछाल
- अडानी के शेयर में 10 प्रतिशत से ज्यादा तक उछाल देखने को मिल रहा है.
- इंडिगो और बजाज फाइनेंस में 5 प्रतिशत के ज्यादा की तेजी.
- टेक्सटाइल से जुड़ी कंपनियों के शेयर 18 प्रतिशत तक बढ़े हैं.
- एनर्जी सेक्टर के शेयरों में 10 प्रतिशत से ज्यादा उछाल बना हुआ है.