मोबाइल रिचार्ज होगा सस्ता! TRAI ला सकता है सिर्फ कॉल और SMS वाले सस्ते प्लान

TRAI New Proposal: अब TRAI ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए नया कदम उठाया है. दूरसंचार नियामक ने 'दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण विनियम, 2026' का मसौदा जारी किया है, जिसका उद्देश्य ऐसे ग्राहकों के लिए अलग ऑप्शन उपलब्ध कराना है जिन्हें केवल कॉल और मैसेज की सुविधा चाहिए.
trai

मोबाइल रिचार्ज हो सकता है सस्ता

TRAI New Proposal: आज के समय में मोबाइल रिचार्ज पहले के मुकाबले काफी महंगे हो गए हैं, जिससे लोगों का मासिक बजट प्रभावित हो रहा है. खासकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले उपभोक्ताओं को इसका ज्यादा असर झेलना पड़ रहा है. अभी ज्यादातर मोबाइल रिचार्ज प्लान डेटा के साथ आते हैं, इसलिए जिन लोगों को इंटरनेट की जरूरत नहीं होती, उन्हें भी डेटा वाला प्लान लेना पड़ता है और एक्स्ट्रा पैसा खर्च करना पड़ता है.

अब TRAI ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए नया कदम उठाया है. दूरसंचार नियामक ने ‘दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण विनियम, 2026’ का मसौदा जारी किया है, जिसका उद्देश्य ऐसे ग्राहकों के लिए अलग ऑप्शन उपलब्ध कराना है जिन्हें केवल कॉल और मैसेज की सुविधा चाहिए. फिलहाल TRAI ने इस पर सभी संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे हैं, जिसके बाद नया नियम लागू होगा.

क्या है TRAI का नया प्रस्ताव?

TRAI के नए प्रस्ताव के अनुसार, टेलीकॉम कंपनियों को अब डेटा वाले रिचार्ज प्लान के साथ उसी प्लान के सिर्फ कॉल और SMS वाले प्लान भी उपलब्ध कराने होंगे. इसका मतलब है कि जिन ग्राहकों को इंटरनेट की जरूरत नहीं है, वे बिना डेटा वाला सस्ता प्लान चुन सकेंगे. अभी अधिकांश रिचार्ज प्लान डेटा के साथ ही आते हैं, जिससे कई लोगों को जरूरत न होने पर भी महंगा प्लान लेना पड़ता है.

यदि यह प्रस्ताव लागू होता है, तो केवल कॉल और SMS वाले प्लान की कीमत मौजूदा प्लान की तुलना में काफी कम हो सकती है. उदाहरण के तौर पर, यदि कोई डेटा वाला प्लान 300 रुपये का है, तो उसी अवधि का केवल कॉल और SMS वाला प्लान लगभग 100 से 150 रुपये के बीच मिल सकता है.

ये भी पढ़ें-मानसून में कार पर गिर गया पेड़ तो न हों परेशान, इस आसान तरीके से इंश्योरेंस कंपनी देगी पूरा पैसा

किसे मिलेगा लाभ?

TRAI के इस प्रस्ताव का सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को होगा जो इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते. इसमें फीचर फोन यूजर्स, दूसरा सिम चालू रखने वाले ग्राहक और बुजुर्ग शामिल हैं, जिन्हें सिर्फ कॉल और SMS की जरूरत होती है. हालांकि इन प्लान की अंतिम कीमत टेलीकॉम कंपनियां तय करेंगी. नियम लागू होने के बाद कंपनियों को इन्हें शुरू करने के लिए समय दिया जाएगा. इससे ग्राहकों को सस्ते रिचार्ज ऑप्शन मिलने की संभावना बढ़ेगी.

ज़रूर पढ़ें