मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, अब सिर्फ कॉलिंग के लिए आएंगे सस्ते रिचार्ज प्लान, डेटा का खर्च होगा खत्म!

Cheap Calling Recharge Plan: सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, TRAI ने इस नए नियम पर संबंधित पक्षों और कंपनियों से 28 अप्रैल तक उनकी राय मांगी है. सबकी सलाह और फीडबैक मिलने के बाद ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा.
Cheap Calling Data

सस्ता कॉलिंग डेटा प्लान

Cheap Calling Recharge Plan: अगर आप हर महीने मोबाइल रिचार्ज कराते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. TRAI (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) अब उन लोगों को राहत देने की तैयारी कर रहा है जो फोन का इस्तेमाल मुख्य रूप से सिर्फ कॉलिंग के लिए करते हैं. इसके लिए TRAI ने एक नया प्रस्ताव पेश किया है, जिसके तहत टेलिकॉम कंपनियों को अब खास तौर पर ऐसे ‘वॉइस पैक’ लाने होंगे जिनकी वैलिडिटी पूरे 1 महीने, 3 महीने, 6 महीने और 1 साल की होगी. इसका मतलब है कि अब आपको बार-बार के महंगे रिचार्ज से छुटकारा मिल सकता है और आप अपनी जरूरत के हिसाब से लंबे समय वाला सिर्फ कॉलिंग पैक चुन सकेंगे.

28 अप्रैल तक देना होगा सुझाव

सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, TRAI ने इस नए नियम पर संबंधित पक्षों और कंपनियों से 28 अप्रैल तक उनकी राय मांगी है. सबकी सलाह और फीडबैक मिलने के बाद ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. सरकार के इस कदम से मोबाइल कंपनियों के बीच होड़ बढ़ेगी, जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को होगा क्योंकि उन्हें रिचार्ज के लिए और भी बेहतर और सस्ते ऑप्शन मिल सकेंगे.

डेटा वाले प्लान से मिलेगी राहत

अभी ज्यादातर मोबाइल यूजर्स को मजबूरी में डेटा वाले महंगे रिचार्ज कराने पड़ते हैं, भले ही उन्हें इंटरनेट की जरूरत न हो. लेकिन TRAI के नए नियम के बाद सिर्फ कॉलिंग वाले प्लान डेटा प्लान की तुलना में काफी सस्ते होंगे. इसका सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा जो इंटरनेट कम चलाते हैं, खासकर बुजुर्गों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले ग्राहकों को जिन्हें अब बिना वजह डेटा के पैसे नहीं देने पड़ेंगे.

फैमिली प्लान मिल रहे सस्ते

जियो का एक लोकप्रिय फैमिली प्लान 449 रुपये से शुरू होता है, जिसमें मुख्य सिम पर 75GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS मिलते हैं. इस प्लान की खासियत यह है कि आप इसमें 150 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से परिवार के 3 और सदस्यों को जोड़ सकते हैं. इस तरह 899 रुपये के कुल खर्च में 4 लोगों का पूरा परिवार जुड़ सकता है, जिससे एक व्यक्ति का खर्च लगभग 225 रुपये ही आता है. इसमें डेटा शेयर करने की सुविधा भी मिलती है, ताकि परिवार का कोई भी सदस्य अपनी जरूरत के हिसाब से ज्यादा डेटा इस्तेमाल कर सके.

ये भी पढ़ें-भारत में Tesla की रफ्तार पड़ी सुस्त! खरीदार गायब, हर महीने बिक रहीं सिर्फ 43 कार

एयरटेल का फैमिली प्लान

एयरटेल भी परिवारों के लिए बेहतरीन ऑप्शन देता है. उनके 699 रुपये वाले प्लान में दो लोगों (1+1) को अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और रोज़ाना 100 SMS की सुविधा मिलती है. साथ ही इसमें Amazon Prime और JioHotstar जैसे OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है. अगर आपका परिवार बड़ा है तो आप 1199 या 1399 रुपये वाले प्लान चुन सकते हैं, जिनमें कुल 4 लोग (1+3) जुड़ सकते हैं. इन बड़े प्लान्स में 190GB से लेकर 390GB तक डेटा मिलता है, जिसे पूरा परिवार आपस में बांटकर इस्तेमाल कर सकता है.

ज़रूर पढ़ें