वंदे भारत ट्रेन में 5 स्टार होटल वाली सुविधा, नहाने के लिए गर्म पानी से लेकर wi-fi तक, देखिये और क्या-क्या है

Five Star Hotel Amenities: ट्रेन के जरिए यात्रियों के रात भर के सफर का खासा ध्यान रखा गया है. जिस सीट में यात्रियों के लिए सोने की सुविधा रहेगी उसी के पास लैपटॉप चार्ज करने का सॉकेट और साफ स्पेस जैसी कई सुविधाएं उप्लब्ध रहेंगी.
vande bharat

वंदे भारत

Vande Bharat Train Luxury Facilities: अपनी स्पीड और कंफर्ट के लिए मशहूर वंदे भारत यात्रियों की प्राथमिकता रहती है. यह ट्रेन लंबी दूरी कम समय में तय कर लेती है जिससे यात्री इस ट्रेन से ट्रैवल करना पसंद करते हैं. इसी बीच इस ट्रेन से ट्रैवल करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. वाराणसी और नई दिल्ली के बीच शुरु हई वंदे भारत में सुविधाओं को और क्लासी बना दिया है. इसमें यात्रियों के कम्फर्ट को प्रीमियम एक्सपीरिएंस दिया जाएगा.

इस वंदे भारत में क्या खासियत होगी ?

ट्रेन के जरिए यात्रियों के रात भर के सफर का खासा ध्यान रखा गया है. जिस सीट में यात्रियों के लिए सोने की सुविधा रहेगी उसी के पास लैपटॉप चार्ज करने का सॉकेट और साफ स्पेस जैसी कई सुविधाएं उप्लब्ध रहेंगी. वंदे भारस स्लीपर ट्रेन में यात्रियों के लिए 3 कैटेगरी में कोच डिवाइड किए गए हैं. जिसमें एसी थ्री टियर, एसी टू टियर और फस्ट एसी जैसे कोच शामिल हैं. ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए गए हैं. इसमें थर्ड एसी के 11 कोच, सेकेंड एसी के 4 कोच और फस्ट एसी के 1 कोच मैजूद है.

823 यात्री सफर कर सकते हैं

इस ट्रेन में एक साथ 823 यात्री सफर कर सकते हैं. ट्रेन में बहुत की एलीगेंट सस्पेंशन सिस्टम लगाया गया है.जिससे यात्रियों को कम झटके लगेंगे. इसके अलावा नॉइज इंसुलेशन जैसी आधुनिक व्यवस्था भी की गई है. इसके अलावा ट्रेन में तीन-पिन वाले चार्जिंग सॉकेट के साथ USB Type-A और Type-C पोर्ट भी दिए गए हैं.

यात्रियों के सीट के पास रीडिंग लाइट और स्विच की सुविधा भी दी जाएगी. यात्रियों को सफर के वक्त wi-fi जैसी खास सुविधा भी दी जाएगी. वहीं, यात्रियों को ग्ट खोलने के लिए अपने हाथों का भी इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि यहां गेट आटोमैटिक है. वहीं, बैग रखने के लिए भी स्पेशियस जगह उप्लब्ध रहेगी.

गर्म पानी से नहाने की सुविधा

सबसे खास सुविधा इस स्पेशल वंदे भारत की यह है कि, फर्स्ट कोच में यात्रियों को प्रीमियम फील देने के लिए कोच में शावर दिया गया है. इससे गर्म पानी भी आएगा. वहीं, क्यूम इवैक्यूएशन सिस्टम वाले आधुनिक टॉयलेट लगवाए गए हैं. वहीं, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रेन में CCTV कैमरे लगाए गए हैं.

ये भी पढ़ें:-1 नवंबर से बदल गए 5 बड़े नियम, टोल पास से लेकर मोबाइल कॉल और पेंशन तक पर पड़ेगा असर

अलर्ट मोड भी अवेलेबल

ट्रेन में यात्रियों के कम्फर्ट के साथ उनकी सुरक्षा का भी खासा ध्यान रखा गया है. किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए ट्रेन में पैसेंजर इमरजेंसी अलार्म पुश बटन दिया गया है. इसमें ट्रेन कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम यानी TCAS की सुविधा भी दी गई है.इसमें क्रैश सुरक्षा मानकों के अनुरूप डिजाइन और आग से बचाव के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. गौरतलब है कि, वाराणसी से दिल्ली तक एक रात में सफर हो जाएगा. वाराणसी से ट्रेन रात 8 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी और अगली सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी.

ज़रूर पढ़ें