WhatsApp ला रहा नया Hidden Message फीचर, अब सेंसिटिव कंटेंट रहेगा पूरी तरह से, जानें कैसे करेगा काम

WhatsApp New Feature: जानकारी के अनुसार, मेटा ऐसे ही एक उपयोगी फीचर पर काम कर रही है, जिसका सीधा लाभ व्हाट्सऐप के करोड़ों यूजर्स को मिलने वाला है. इस फीचर के आने के बाद मैसेज के सेंसिटिव कंटेंट को हाइड करना आसान हो जाएगा.
WhatsApp new feature

व्हाट्सऐप ला रहा नया फीचर

WhatsApp Spoiler Message Feature: व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर जरूरी बदलाव करता रहता है. यूजर्स की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मेटा नए-नए फीचर्स ला रही है. जानकारी के अनुसार, मेटा ऐसे ही एक उपयोगी फीचर पर काम कर रही है, जिसका सीधा लाभ व्हाट्सऐप के करोड़ों यूजर्स को मिलने वाला है. इस फीचर के आने के बाद मैसेज के सेंसिटिव कंटेंट को हाइड करना आसान हो जाएगा. खबरों के मुताबिक, फिलहाल इस खास फीचर पर काम चल रहा है और कुछ ही हफ्तों में इसकी टेस्टिंग की जाएगी. आइए जानते हैं कि इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को क्या लाभ मिलेगा और यह कैसे काम करेगा.

कैसे काम करेगा यह नया फीचर?

  • व्हाट्सऐप एक नया फीचर लाने की तैयारी में है, जिसमें यूजर किसी भी मैसेज के हिस्से को भेजने से पहले छिपा सकेंगे.
  • यह टेक्स्ट ब्लर लेयर के पीछे रहेगा और सामने वाला व्यक्ति उसे देखने के लिए टैप करेगा.
  • यह फीचर खासकर मूवी, वेब सीरीज, टीवी शो या स्पोर्ट्स रिजल्ट जैसे स्पॉयलर कंटेंट को छिपाने में मदद करेगा, ताकि बातचीत का मजा खराब न हो.

इस फीचर का क्या फायदा होगा?

  • रिपोर्ट्स के अनुसार, यह नया टूल सिर्फ टेक्स्ट मैसेज ही नहीं, बल्कि मीडिया कैप्शन पर भी काम करेगा.
  • आगे चलकर फोटो और वीडियो को भी छिपाकर भेजने का विकल्प मिल सकता है.
  • इससे ग्रुप और पर्सनल चैट में स्पॉयलर कम होंगे और लोग बिना किसी सरप्राइज को खराब किए आराम से बातचीत कर पाएंगे.
  • माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में यह फीचर सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-सावधान! ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नाम पर हो रही साइबर ठगी, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

प्राइवेसी के लिए भी आएगा नया फीचर

  • व्हाट्सऐप एक और नए प्राइवेसी फीचर पर काम कर रहा है, जिसका नाम ‘After Reading’ बताया जा रहा है.
  • इस फीचर में मैसेज पढ़ने के तुरंत बाद अपने आप गायब हो जाएगा.
  • यूजर इसमें 5 मिनट, 1 घंटा और 12 घंटे तक का टाइमर सेट कर सकेंगे.
  • अगर कोई मैसेज नहीं पढ़ा जाता है, तो वह 24 घंटे बाद खुद ही डिलीट हो जाएगा.
  • यह फीचर व्हाट्सऐप के मौजूदा Disappearing Messages फीचर से थोड़ा अलग होगा.

ज़रूर पढ़ें